By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Fatehabad News

सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Street Mail
Last updated: October 28, 2024 9:57 am
Street Mail
9 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत आज बीजेपी जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा सरकार के चेयरमैन सुभाष बराला व भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी के जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने की। विशेष तौर पर फतेहाबाद के पूर्व विधायक दूड़ाराम, जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, हरियाणा सरकार में चेयरमैन प्रो. रविन्द्र बलियाला, वेद फुलां व सुमन खिचड़ उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री अशोक जाखड़ ने किया। कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चेयरमैन सुभाष बराला व प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करना है। इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलजुलकर इस अभियान में भागेदारी निभाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और देश लगातार विकास की राह पर तेजी से बढ़े इसके लिए हमें प्रयास करना है। सुरेन्द्र पूनिया ने कार्यशाला में भाजपा की विचारधारा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन में विचारधारा का बड़ा महत्व है। कार्यकर्ताओं के बल, पार्टी के संविधान और परम्परा पर भाजपा का संगठन चलता है। पार्टी की सदस्यता ही संगठन की नींव है। सुरेन्द्र पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश सहित पूरे देश की सर्वलोकप्रिय पार्टी है। जनता को भाजपा पर अटूट विश्वास है। भाजपा केन्द्र व प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य करवाकर देश व प्रदेशवासियों का दिल जीता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश मैहता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल बैनीवाल, जिला महामंत्री जंगजीत हुड्डा, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, जगदीश शर्मा, इन्द्र गावड़ी, जिला सविच राजेन्द्र प्रजापति, विक्रम शर्मा, कुलवंत सैनी, मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, सुमित गोदारा, हवा सिंह, प्रवीण गिल, नरेन्द्र गर्ग, अवतार तलवाड़ा, विनोद टिब्बी, वरिष्ठ महिला नेत्री सीमा दत्ता, नगर परिषद की वाईस चेयरपर्सन सवीता टुटेजा, पार्षद निलांशी शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह, आईटी जिला प्रमुख सुभाष साहु, सोशल मीडिया प्रभारी जगदीप मोंगा, भाजपा नेता अवतार मोंगा, विज्ञान सागर बाघला, अंकित सिंगला, जसवंत माचरा, सुभाष कसवां, मनदीप योगी, चन्द्रलाल सोनी, बलदेव सैनी, राममेहर धारसूल, जग्गा सिंह अमानी, संदीप कुमार भोडिय़ाखेड़ा  सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article फतेहाबाद में हुई राज्य स्तरीय ऑफ आइस बैंडी प्रतियोगिता, फतेहाबाद ने जीती ओवरआल ट्रॉफी
Next Article डी ए वी  में रक्त दान शिविर का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited