By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: भाजपा सिरसा के जिला उपाध्यक्ष ने फतेहाबाद में चलाया जनसम्पर्क अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > भाजपा सिरसा के जिला उपाध्यक्ष ने फतेहाबाद में चलाया जनसम्पर्क अभियान
Fatehabad News

भाजपा सिरसा के जिला उपाध्यक्ष ने फतेहाबाद में चलाया जनसम्पर्क अभियान

Street Mail
Last updated: February 27, 2024 9:51 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। आगामी लोकसभा चुनाव सिर पर हैं, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी भी सिरसा लोकसभा क्षेत्र से एक दमदार चेहरे की तलाश में है। सिरसा लोकसभा की सीट एक महत्वपूर्ण सीट में एक मानी जाती है। चूंकि सिरसा सीट एससी रिजर्व भी है, इसलिए भी यह अपने आप में बड़ा महत्व रखती है। सिरसा सीट पर भाजपा हाई कमान इस बार किसे मौका देती है। इसको लेकर खींचतान जारी है। इसी बीच चुनावी मैदान में उतरने के इच्छुक उम्मीदवारों ने भी अभी से अपना जनसम्पर्क तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में लम्बे से पार्टी सेवा करते आ रहे भाजपा सिरसा के जिला उपाध्यक्ष सुनील बामनिया ने आज फतेहाबाद में विशेष जनसम्पर्क अभियान चलाया। जिसके तहत उन्होंने कबीर बस्ती स्थित कबीर धर्मशाला में धानक समाज के गणमान्य लोगों के साथ एक विशेष बैठक की। यहां पहुंचने पर धानक समाज के लोगों ने सुनील बामनिया का भव्य स्वागत किया। इस जनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा नेता सुनील बामनिया ने धानक समाज को केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की अनेक कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से अवगत करवाया। भाजपा सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों व निम्न वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी स्कीम के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा राष्ट्र अब विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति में हम सभी को अपना योगदान देना है। आगामी लोकसभा चुनावों में 400 से अधिक सीटें जीतकर सभी देशवासी पीएम मोदी की झोली में डालें और उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश की प्रगति को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह समाज व सिरसा लोकसभा क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास करवाना चाहते हैं तथा विकास की इस गति को चौगुना करना चाहते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में यदि पार्टी हाई कमान उन्हें यह मौका देती है तो वह निश्चय ही सिरसा सीट से चुनाव लड़ेंगे और जनता की आजीवन सेवा करेंगे। इस अवसर पर अनेक धानक परिवारों ने सुनील बामनिया को अपना समर्थन भी दिया। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक सुनील बामनिया कोई नया चेहरा नहीं है, बल्कि भाजपा के बहुत पुराने सिपाही है। उनके पिता रतन लाल बामनिया 50 साल से भाजपा की एक निष्ठ सेवा कर रहे हैं तथा 20 सालों से आरएसएस के विभिन्न पदों पर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। सुनील बामनिया सिरसा भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। उसके बाद उन्हें भाजपा के जिला सचिव की जिम्मेदारी मिली और अब जिला उपाध्यक्ष के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article फतेहाबाद की वरिष्ठ भाजपा नेत्री राखी मक्कड़ हिसार लोकसभा की सहप्रभारी नियुक्त
Next Article लोस चुनावों के लिए कमर कसें सभी पदाधिकारी: सुनीता दुग्गल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited