By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: चिंदड़ गांव में डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने हनुमान मंदिर का किया उद्घाटन 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > चिंदड़ गांव में डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने हनुमान मंदिर का किया उद्घाटन 
Fatehabad News

चिंदड़ गांव में डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने हनुमान मंदिर का किया उद्घाटन 

Street Mail
Last updated: November 27, 2023 7:58 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। श्री बालाजी के चरणों में समर्पित रहने वालों को कभी दुखी, चिंतित, भयभीत नहीं देखा, जिनके पास बालाजी का आशीर्वाद होता है वह सदैव खुश रहकर जीवन जीते हैं। यह बात चिंदड़ गांव में नवनिर्मित बालाजी महाराज के मंदिर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने कही। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने बालाजी सेवा समिति चिंदड़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उन्होंने कहा कि मानव तन मिलना बड़ा ही सौभाग्य है। समय की सार्थकता को समझे, सेवा अपनाएं, कपट से बचें। अपनी वाणी में मधुरता लाएं और दूसरों की सेवा करने का अवसर मिले तो इसे सौभाग्य समझे। डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि संतों-महात्माओं को गुण, ज्ञान अपने जीवन में उतारे। जीवन में कभी निराश नहीं होना, दूसरों का उत्साह बढ़ाते रहना। किसी की हिम्मत तोडक़र उसे निराश नहीं करना। कभी ऐसा मत बोले जिससे कि आपसी कलह बढ़े। हमेशा पवित्र विचारों को अपनाएं। इसके साथ ही उन्होने राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस फिर से दोबारा सत्ता में वापसी कर रही है और ये भाजपा-जजपा के लिए के संकेत है कि आने वाले समय मे हरियाणा में भी इनका सूपड़ा साफ हो रहा है। जनता के हितों को दरकिनार करके खुद के घर भरने वालों को अब जुमले याद आ रहे हैं। चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस  हरियाणा में फिर वापस सत्ता में लौट रही है। डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि जनता को कांग्रेस पार्टी से जो उम्मीदें हैं ,कांग्रेस सरकार बनते ही चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हर वादे को पहली कलम से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच सुमित गोदारा, लीलू बिश्नोई, रमेश छिंपा,सुंदर शर्मा, राजेंद्र गोदारा, पंडित नरेश शास्त्री,विनोद सैनी,अशोक दर्जी,मोनू , जगदीश व मंदिर कमेटी के सदस्य व सभी ग्रामीण मौजूद थे।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article रॉयल स्कूल में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
Next Article विकास एवं पंचायत मंत्री ने कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों की फीस माफ करने के फेसले का किया स्वागत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited