By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: ठेकेदार की बजाय सफाई कर्मचारियों से कचरा उठान करवाने का कर्मचारी संघ ने किया विरोध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > ठेकेदार की बजाय सफाई कर्मचारियों से कचरा उठान करवाने का कर्मचारी संघ ने किया विरोध
Fatehabad News

ठेकेदार की बजाय सफाई कर्मचारियों से कचरा उठान करवाने का कर्मचारी संघ ने किया विरोध

Street Mail
Last updated: April 9, 2024 9:41 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE
फतेहाबाद।नगरपरिषद द्वारा डोर टू डोर ठेकेदार का काम कम करके सफाई कर्मचारियों से कचरा उठान करवाने का नगरपालिका कर्मचारी संघ ने कड़ा विरोध किया है। इस मामले को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ ईकाई फतेहाबाद की बैठक नगर परिषद कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता ईकाई प्रधान नरेश राणा ने की और संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया। मीटिंग में मुख्य रूप से राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तोशामड और जिला प्रधान सत्यवान टॉक ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान नरेश राणा व सचिव ओम प्रकाश लोट ने बताया कि नगर परिषद लगातार डोर टू डोर ठेकेदार का काम कम करके नगर परिषद सफाई कर्मचारियों पर थोंप रहा है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डोर टू डोर ठेकेदार सुबह 10 बजे के बाद कचरा प्वाइंट से कचरा उठान नहीं करेगा। उसके बाद प्वाइंट पर जो कर्मचारी कचरा लाएगा, उसी कर्मचारी को वो कचरा उठान करना होगा जबकि सफाई कर्मचारी की ड्यूटी 7 बजे से लेकर 11 बजे तक है तो वो कर्मचारी कचरा कहां लेकर जाएगा। शाम को दूसरी शिफ्ट में भी सफाई कर्मचारियों से ही कचरा उठान करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार का तोल किया जा रहा है। इससे साफ है कि नगर परिषद अधिकारी लगातार ठेकेदार का काम कम करके सफाई कर्मचारियों पर बोझ डाल रहे हैं। कूड़ा डालने वाले प्वाइंट बंद किए जा रहे हैं जबकि सफाई कर्मचारियों को कूड़ा डालने के लिए नई जगह नहीं दी जा रही है। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड ने कहा कि पहले ही शहर में आबादी बढ़ती जा रही है और कर्मचारी घटते जा रहे है। आज के समय में 28 नियमित कर्मचारी और 114 पालिका रोल कर्मचारी है, जिसमें 25 कर्मचारी अधिकारियों और राजनेताओं की कोठियों पर है। नगर परिषद में सेवादार, माली, चौकीदार और कम्प्यूटर ऑपरेटर होने के बाद भी सफाई कर्मचारी ही नगर परिषद कार्यालय में ये काम करते हैं तो इतने बड़े शहर में सफाई के लिए 80 से 90 कर्मचारी ही बचते हैं। इसमें अब नगर परिषद अधिकारी कूड़ा उठान का कार्य भी इन पर थोंप रहे है। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन को बताना चाहते हैं कि 90 कर्मचारी 10 बजे तक पूरे शहर में कैसे सफाई कर सकते हैं। प्रधान नरेश राणा ने सख्त शब्दों में कहा है कि जब तक सफाई कर्मचारियों को कूड़ा डालने के लिए जगह नहीं दी जाती, तब तक सभी सफाई कर्मचारी अपने पुराने प्वाइंट पर ही कचरा डालेंगे। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी कह रहे हैं कि कर्मचारी के पास गाड़ी आएगी और कर्मचारी उसमें कचरा स्वयं डालेगा तो हमारी महिला और बुजुर्ग कर्मचारी गाड़ी में कचरा कैसे डालेंगे। उन्होंने कहा कि जब कचरे का ठेका दिया हुआ है तो सफाई कर्मचारी कचरा उठान नहीं करेगा। आज की मीटिंग में जिला सचिव विजय ढाका, राजाराम चौहान, संजू रत्ती, संजय कल्याणा, जगदीश आदिवाल, गुरदयाल भट्टी व अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article बढ़ने लगी चोरी तो एसपी दरबार पहुंचे विभिन्न संगठन, डीएसपी बोले: अगले तीन दिन में सुलझा लेंगे वर्मा मेडीकल चोरी मामला
Next Article विपक्ष के लोग व्याकुलता में कर रहे अनर्गल प्रचारः डाॅ. अशोक तंवर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited