By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ कर्मचारी 18 को देंगे धरना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ कर्मचारी 18 को देंगे धरना
Fatehabad News

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ कर्मचारी 18 को देंगे धरना

Street Mail
Last updated: June 17, 2024 9:00 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फतेहाबाद के कार्यकारी अभियंता के कर्मचारियों की मांगों के प्रति अपना जा रहे रवैये से निराश जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा 18 जून को कर्मचारियों द्वारा अधिकारी के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में फतेहाबाद का एक-एक कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेगा। यह बात आल हरियाणा पीडबल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन सम्बंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ ब्रांच प्रधान सुभाष गुज्जर ने धरने की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिलकुल गंभीर नहीं है। यूनियन बातचीत के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों का हल करवाना चाहती है लेकिन कार्यकारी अभियंता यूनियन को तवज्जो न देकर संगठन से टकराव चाहते हैं। ऐसे में यूनियन ने भी अधिकारी के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का निर्णय लेते हुए 18 जून को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसके बाद भी अगर अधिकारी के रवैये में सकारात्मक बदलाव नहीं आता और वे यूनियन शिष्टमंडल से बातचीत नहीं करते तो इस धरने को अनिश्चितकालीन कर अधिकारी का घेराव किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी कार्यकारी अभियंता की होगी। उन्होंने कर्मचारियों से इस धरने में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। बैठक में जिला सचिव रामकरण प्रजापति, चेयरमैन देवेन्द्र कुमार, मुख्य संगठनकर्ता विनोद सिगड़, कैशियर नीरज कुमार, उपप्रधान पवन भूना सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article सरकार द्वारा जून माह को मनाया जा रहा है मलेरिया रोधी माह
Next Article शहर में स्थाई सुपर सकर मशीन उपलब्ध करवाने के लिए प्रधान ने एसई को लिखा पत्र
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited