By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: जाति, लिंग, भाषा, नस्ल, गोत्र के नाम पर भेदभाव मिटाना गुरू रविदास को सच्चा श्रद्धांजली : विष्णुदत्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > जाति, लिंग, भाषा, नस्ल, गोत्र के नाम पर भेदभाव मिटाना गुरू रविदास को सच्चा श्रद्धांजली : विष्णुदत्त
Fatehabad News

जाति, लिंग, भाषा, नस्ल, गोत्र के नाम पर भेदभाव मिटाना गुरू रविदास को सच्चा श्रद्धांजली : विष्णुदत्त

भट्टू मण्डी में किसान सभा व मण्डी मजदूर यूनियन द्वारा मनाई गई गुरू रविदास जयंती

Street Mail
Last updated: February 12, 2025 9:23 am
Street Mail
6 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। संत शिरोमणी गुरू रविदास जयंती भट्टू मण्डी में धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय किसान सभा व मण्डी मजदूर यूनियन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त ने भाग लिया। उन्होंने गुरू रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और लोगों से उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भट्टू किसान सभा उपप्रधान किशोरी लाल, मण्डी मजदूर यूनियन के प्रधान विजेन्द्र कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन रोहताश डूडी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विष्णुदत्त ने कहा कि दुनिया भर में समता, समानता, बराबरी और भाईचारे की अलख जगाने वाले संत रविदास जयंती का इस बार खास महत्व है। इसका कारण यह है कि मानवतावादी मूल्यों पर हमले बढ़ रहे हैं। जाति धर्म के आधार पर जनता को बांटने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में संत रविदास को याद करना और उनके उसूलों पर चलना न केवल आज की जरूरत है बल्कि इससे जनता की एकता और भाईचारा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अन्य संत कवियों की तरह रैदास ने भी ऊंच नीच और पाखण्ड का डटकर विरोध किया था। संत रविदास ऐसे विचारक थे जिन्होंने गैर बराबरी को खत्म करके समानता और न्याय के पक्ष में आवाज बुलन्द की। वे सामन्ती व्यवस्था को उखाडक़र समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे। संत रविदास ने कहा था मै ऐसा राज चाहता हूं जिसमें सभी को अन्न यानी भोजन मिल सके, कोई भूखा ना रहे और छोटे बड़े सब बराबरी से रहे, तभी रैदास प्रसन्न रह सकते हैं। विष्णुदत्त ने कहा कि संत रविदास ने तो उस समय स्थापित पुरोहितवादी कर्मकाण्डों की नकल न करके उनका विरोध किया था इसलिए हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। जाति, लिंग, भाषा, नस्ल, गोत्र आदि नफरत व भेदभाव को मिटाने के लिए संत रविदास के विचारों को मानना ही सच्ची प्रेरणा होगी। इस अवसर पर अजय सिंह माचरा, अरूण कुमार, रूलदू राम, अमर सिंगीकाट, विरेन्द्र कुमार, टोनी, मोनू पंजाबी, राजबीर सिंह, कमल सिंह, महक कायत, प्रेम कुमार, बिन्टू सरबटा, गीता देवी, कमला देवी, बबली, काली देवी, सुमित्रा, लिछमा देवी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article पॉयनियर स्कूल ने बलैसिंग सेरेमनी के माध्यम से 10+2 के विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
Next Article डी॰ ए॰वी॰ के विद्यार्थियों ने लहराया जेईई मेंन्स में परचम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited