By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: फतेहाबाद में धान खरीद को लेकर डीसी दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > फतेहाबाद में धान खरीद को लेकर डीसी दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Fatehabad News

फतेहाबाद में धान खरीद को लेकर डीसी दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन

शुक्रवार तक धान उठान का काम शुरू नहीं हुआ तो जिलेभर में रोड जाम करेंगे किसान : मनदीप नथवान

Street Mail
Last updated: October 10, 2024 9:42 am
Street Mail
10 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। धान की सरकारी खरीद न होने को लेकर जिले में किसानों का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को किसानों ने फतेहाबाद में लघु सचिवालय में भी धरना दिया और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद किसान नेताओं ने अनाज मण्डी का भी दौरा किया और धान खरीद सुचारू न होने व उठान ठप्प होने पर रोष जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान व जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा ने किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शुक्रवार तक धान की सरकारी खरीद और उठान का काम शुरू नहीं हुआ तो किसान जिलेभर में सभी सडक़ों को जाम कर देंगे जिसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।
वीरवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर काफी संख्या में किसान उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और धान खरीद शुरू न होने पर नारेबाजी कर रोष जताया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि खरीद एजेंसियों और राइस शैलरों के बीच एग्रीमेंट न होने से अनाज मण्डियों में धान खरीद का काम ठप्प पड़ा है। रोजाना काफी संख्या में किसान अपनी धान की फसल लेकर मण्डियों में आ रहे हैं लेकिन वहां उनकी फसल की सरकारी खरीद नहीं हो रही। मण्डियां धान की ढेरियों से अटी पड़ी है लेकिन कोई भी अधिकारी किसानों की सुध नहीं ले रही है। सरकारी खरीद शुरू न होने पर अनाज मण्डियों में धान की फसल की जमकर लूट हो रही है। कुछ निजी व्यापारी किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर धान की ओने-पौने दामों पर खरीद रहे है। धान का सरकारी रेट 2320 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि सरकारी खरीद न होने के कारण मण्डियों में धान 1800 से 2 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। उन्होंने कहा कि किसान पिछले कई दिनों से धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। डीसी ऑफिस पर धरने के बाद किसान नेता अनाज मण्डी पहुंचे और धान लेकर आए किसानों से बातचीत की। किसान नेताओं ने पाया कि न तो अनाज मण्डी में धान की सुचारू खरीद हो रही थी और जो धान खरीदा गया था, उसका उठान ठप्प पड़ा था। धान से एक दाना भी नहीं उठाया गया था। इस पर किसान नेताओं ने खरीद एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत की लेकिन वे भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर किसान नेता मनदीप नथवान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शुक्रवार तक धान की सरकारी खरीद और उठान का काम शुरू नहीं हुआ तो किसान जिलेभर में सभी सडक़ों को जाम कर देंगे जिसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर टोहाना ब्लाक प्रधान मनजीत पूर्णमाजरा, भूना से कमल बराड़, जिला सचिव महेन्द्र मोची, रतिया ब्लाक प्रधान गुरप्यार बाड़ा सहित काफी संख्या में किसान मौजूद र

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article विधानसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए फतेहाबाद पुलिस ने किये पुख्ता प्रबंध:- पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी 
Next Article एस० बी० पी० डी० ए० वी० के बच्चों ने जीते अंतर्राष्ट्रीय ह्यूमैनिटी ओलिंपियाड में पुरस्कार  
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited