By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: फतेहाबाद की वरिष्ठ भाजपा नेत्री राखी मक्कड़ हिसार लोकसभा की सहप्रभारी नियुक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > फतेहाबाद की वरिष्ठ भाजपा नेत्री राखी मक्कड़ हिसार लोकसभा की सहप्रभारी नियुक्त
Fatehabad News

फतेहाबाद की वरिष्ठ भाजपा नेत्री राखी मक्कड़ हिसार लोकसभा की सहप्रभारी नियुक्त

Street Mail
Last updated: February 27, 2024 9:47 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE

फतेहाबाद: लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने का टारगेट लेकर चल रही भाजपा की महिला मोर्चा इकाई द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेवारियां सौंपी गई है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी शर्मा द्वारा सभी 10 लोकसभा सीटों पर प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस सूची में फतेहाबाद की वरिष्ठ भाजपा नेत्री राखी मक्कड़ का नाम भी शामिल है। राखी मक्कड़ को हिसार लोकसभा सीट से सहप्रभारी की अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है वहीं जसविंदर पाल कौर हिसार को हिसार लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने व इनके कुशल नेतृत्व को देखकर भारतीय जनता पार्टी हाईकमान दवरा इन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है। राखी मक्कड़ की नियुक्ति की घोषणा पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने इसके लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया।
राखी मक्कड़ ने हिसार लोकसभा की सहप्रभारी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष उषा प्रियदर्शी शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, वे उस पर खरा उतरते हुए पार्टी की जीत के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। महिलाओं को उनके अधिकार दिए गए हैं। आज देश की महिला शक्ति पूरी तरह भाजपा के साथ खड़ी है। इसी महिला शक्ति के समर्थन की बदौलत भाजपा न केवल हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी वहीं देशभर में 370 के आंकड़े को पार कर तीसरी बार सरकार बनाएगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधान सेवक बनेंगे। राखी मक्कड़ ने कहा कि हिसार लोकसभा में जीत सुनिश्चित करने को लेकर महिला मोर्चा द्वारा जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उनका प्रयास रहेगा कि हिसार लोकसभा से भाजपा प्रदेशभर में सबसे ज्यादा मतों से ऐतिहासिक जीत का रिकार्ड बनाए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article लघु सचिवालय में उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने किया बैंक ऑफ बड़ोदा की डिजिटल शाखा का उद्घाटन
Next Article भाजपा सिरसा के जिला उपाध्यक्ष ने फतेहाबाद में चलाया जनसम्पर्क अभियान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited