By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: भादरा के पूर्व विधायक बलवान पूनियां ने भट्टू के विभिन्न गांवों का दोरा कर कुमारी शैलजा के पक्ष में की वोटों की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > भादरा के पूर्व विधायक बलवान पूनियां ने भट्टू के विभिन्न गांवों का दोरा कर कुमारी शैलजा के पक्ष में की वोटों की अपील
Fatehabad News

भादरा के पूर्व विधायक बलवान पूनियां ने भट्टू के विभिन्न गांवों का दोरा कर कुमारी शैलजा के पक्ष में की वोटों की अपील

Street Mail
Last updated: May 11, 2024 10:15 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। ‘हाथ बदलेगा हालात’ कांग्रेस के उक्त नारे के तहत भादरा से पूर्व विधायक बलवान सिंह पूनियां ने आज दल बल के साथ भट्टू से फतेहाबाद हलके के विभिन्न गांवों का दौरा कर सिरसा लोकसभा से इण्डिया गठबंधन से कांग्रेस की प्रत्याशी कुमारी शैलजा के पक्ष में जनता से वोटों की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ विशेष रूप से पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, नगर पालिका के पूर्व प्रधान जुगलाल टुटेजा, सरपंच चन्द्रमोहन पोटलिया, सुभाष बिश्नोई, सतबीर सेठी, मनोज राठी, रणधीर बोदीवाल, अमन मांझू, मोनू सूरा, सेठी सिहाग, राजेश वर्मा, मुकेश ज्याणी अमन मांझू, राणा जोहल, यशपाल तनेजा  सहित अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। गांवों में कांग्रेसी नेताओं का गांववासियों ने फूल मालाओं व पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। भीषण गर्मी में भी गांवासियों का उत्साह चरम पर देखा गया।
पूर्व विधायक बलवान सिंह पूनियां सहित अन्य नेताओं ने गांव रामसरा से अपने दौरे की शुरुआत की। इसके बाद गांव ढ़ाबी कलां, गादली, खाबड़ा, शेखूपुर, ढाण्ड, बनवाली, किरढ़ान, भट्टू, ढिंगसरा सहित अन्य गांवों में जनसम्पर्क एवं जनसभाएं की। इस दौरान अनेक ग्रामीणों ने अपने परिवार सहित कांग्रेस को खुला समर्थन दिया तथा कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बलवान सिंह पूनियां व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत व मनमानी नीतियों से परेशान जनता ने भाजपा सरकार का बोरिया बिस्तरा गोल करने की तैयारी कर ली है। इस लोकसभा चुनाव में देश व प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर चलता करेगी। उन्होंने कहा कि जनता को विकास के सब्जबाग दिखाकर उनके वोट हथियाकर मनमानी सरकार बनाने वाले भाजपा के नेताओं को जनता वोट की चोट से सबक सिखाएगी। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जनता के विश्वास को देखते हुए ही कांगे्रस पार्टी ने सिरसा लोकसभा से कुमारी शैलजा को मैदान में उतारा है। कुमारी शैलजा को अपने बीच देखकर सिरसा लोकसभा क्षेत्र की जनता को मानो भाजपा सरकार से बदला लेने का मौका मिल गया है। कुमारी शैलजा व कांग्रेस पार्टी पर जनता को अटूट विश्वास है कि इस लोकसभा चुनाव में सिरसा लोकसभा से कुमारी शैलजा को जनता लाखों की वोट से विजयी बनाकर भाजपा सरकार को मुंंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा से किसान, जवान, नौजवान, कर्मचारी, व्यापारी, मजदूर, सरपंच, और आम जनता नाराज है। पोर्टल, फैमली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी, आदि लोगों की परेशानी का कारण बने हुए है, जिस कारण से इस बार भाजपा जा रही है कांग्रेस आ रही है। लोगों ने मन बना लिया है, लोग जाग चुके है। झूठे जुमलों से जनता का पेट नहीं भरता। भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण ही कोरोना काल लाखों जानें गई। भाजपा सरकार की जिद के कारण ही किसान आन्दोलन में सैंकड़ों किसानों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी की गारंटी कानून, कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। गरीब तबके के लोगों को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त ईलाज दिया जाएगा। महिलाओं को प्रति वर्ष एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पेंशन में वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा आमजन को पोर्टल की समस्याओं से मुक्ति दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार केन्द्र में केवल इण्डिया गठबंधन की ही सरकार बनाएंगे। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर इण्डिया गठबंधन से कांगे्रेस के प्रत्याशी ही विजय होंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में भी केवल और केवल कांग्रेस की मजबूत सरकार हरियाणा में बनेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article सिरसा लोकसभा से हार मान चुकी है भाजपा, रतिया से रिकार्ड बढ़त के साथ जीतेंगी सैलजा : मास्टर सतबीर भूथन
Next Article प्रधान राम निवास शर्मा ने जताया आभार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited