By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: आर्य समाज द्वारा चार दिवसीय ऋग्वेद पारायण यज्ञ का हुआ समापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > आर्य समाज द्वारा चार दिवसीय ऋग्वेद पारायण यज्ञ का हुआ समापन
Fatehabad News

आर्य समाज द्वारा चार दिवसीय ऋग्वेद पारायण यज्ञ का हुआ समापन

स्वामी दयानंद सरस्वती ने सामाजिक कुरीतियों, पाखंड व अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागृत किया : आचार्य पवनवीर

Street Mail
Last updated: February 27, 2025 9:34 am
Street Mail
5 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। आर्य समाज फतेहाबाद द्वारा सुंदरनगर स्थित आर्य समाज भवन में आयोजित चार दिवसीय ऋग्वेद पारायण यज्ञ का समापन ऋषि बोधोत्सव के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में आचार्य पवनवीर, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश ब्रह्मा रहे वहीं प्रताप शास्त्री व दीपक शास्त्री ने वैदिक मंत्रों का पाठ किया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य पवनवीर ने कहा कि हमारे जीवन में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। इसी दिन स्वामी दयानंद सरस्वती को बोध हुआ था तथा वह अपने जीवन में सच्चे शिव को प्राप्त करने के लिए समर्पित हो गए। उन्होंने 1875 ई. में बम्बई में आर्य समाज की स्थापना करके 19वीं शताब्दी में समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों, पाखंड व अंधविश्वास का विरोध करते हुए समाज में जागृति लाने का प्रयास किया। आचार्य पवनवीर ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता आंदेालन में अनेक क्रांतिकारियों के साथ मिलकर देश को आजाद करवाने में स्वामी दयानंद सरस्वती ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। ऋषि दयानंद ने समाज को वेदों का वास्तविक ज्ञान करवाया।
आचार्य पवनवीर ने यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यज्ञ पृथ्वी के हर प्राणी के लिए अत्यंत लाभकारी है। मानव को यज्ञ करने से सुख-समृद्धि एवं शांति की प्राप्ति होती है। इसलिए मनुष्य को जीवन को सफल बनाने के लिए यज्ञ अवश्य करना चाहिए। इस चार दिन के ऋग्वेद पारायणयज्ञ में शहर के प्रमुख समाजसेवी राजेन्द्र चौधरी काका सपत्नीक यज्ञमान बने वहीं आर्य समाज के पूर्व प्रधान बंसीलाल आर्य, वर्तमान प्रधान अरूण ग्रोवर, सचिव डॉ.राजवीर शास्त्री, सतीश चौधरी, सुरेश रेहलन व मा. रोशन लाल गोदारा ने भी सपत्नीक यज्ञ में यज्ञमान बनकर आहूतियां प्रदान की। सिरसा आर्य समाज से जगदीश सिंवर, बोदीवाली आर्य समाज, वेद मंदिर गुरूकुल मताना, आर्य समाज जांडवाला बागड़, आर्य समाज सरवरपुर से भी अनेक गणमान्य लोगों ने इस महायज्ञ में आहूति डालकर पुण्य कमाया। इस अवसर पर एकता रानी ढाणीमियां खां ने भी यज्ञमान बनकर आहूति डाली। सतीश चौधरी द्वारा लंगर की व्यवस्था की गई। अंत में आर्य समाज के प्रधान अरूण ग्रोवर ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article बाल वाटिका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ‘माय धानी’ भ्रमण का लिया आनंद
Next Article अशोक नगर में सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या समाधान के लिए प्रधान ने एसई को लिखा पत्र
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited