By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: गोरखपुर की छात्रा यशिका ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रदेश में पाया प्रथम स्थान
Share
Notification Show More
Latest News
प्रशासन के तुगलकी फैसले पर चोट:  युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर ने अपने कार्यालय में अस्थाई लाइब्रेरी खोली
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से बाहर शिफ्ट करने का विरोध जारी, युवा फर्श पर बैठकर कर रहे है सीईटी की तैयारी
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से दूर शिफ्ट करने का विरोध, पपीहा टूरिस्ट कॉपलैक्स के भवन में जगह देने की मांग
Fatehabad News
फतेहाबाद के जितेंद्र गोस्वामी का जलवा छाया अब हैदराबाद में भी, 8 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम हैक अकाउंट किया रिकवर
Fatehabad News
प्रवीन जोड़ा ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की
Fatehabad News
Aa
Aa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > गोरखपुर की छात्रा यशिका ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रदेश में पाया प्रथम स्थान
Fatehabad News

गोरखपुर की छात्रा यशिका ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

Street Mail
Last updated: 2024/12/12 at 9:30 AM
Street Mail 6 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। अगर मन में कुछ करने की इच्छाशक्ति हो और गुरुओं का सही मार्गदर्शन मिल जाए तो हमारी बेटियों के लिए कुछ भी असंभव नहीं, वे बड़ी से बड़ी उपलब्धि को प्राप्त कर सकती हैं। ऐसा ही आज हमारे विद्यालय की छात्रा ने कर दिखाया है। यह बात राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर के प्राचार्य अजय सोलंकी ने बुधवार सुबह स्कूल प्रांगण में आयोजित प्रार्थना सभा में विद्यालय की छात्रा यशिका पुत्री जोधा राम को सम्मानित करते हुए कही। गौरतलब है कि विद्यालय की छात्रा यशिका ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के वर्ग कक्षा 6 से 8 में पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस विशिष्ट उपलब्धि पर विजेता छात्रा को विद्यालय परिवार द्वारा विशेष पुस्स्कृत किया गया। ग्रामवासियों ने इस अवसर पर विद्यालय में बधाई संदेश भेजे। इस अवसर पर प्रवक्ता दिनेश यादव ने कहा कि जिस आशा व विश्वास से अभिवावकों ने अपनी बेटियों को विद्यालय में प्रवेश दिलाया था, विद्यालय परिवार उस विश्वास पर खरा उतरा है। विद्यालय छात्राओं के न केवल शैक्षणिक अपितु सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रदेशभर में गोरखपुर का नाम रोशन करने वाली छात्रा यशिका को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का प्रयास रहा है कि छात्राओं को प्रोत्साहित कर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाए। यशिका ने अपनी प्रतिभा का प्रदेशभर में लोहा मनवाया है, जिसके लिए वह बधाई की पात्र है। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य व गांव के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Street Mail December 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article डी ए वी की भव्या पिलानिया ने जीता नेशनल गोल्ड
Next Article सिरसा में रेल सुविधाओं को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited

Removed from reading list

Undo