By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: 22 जनवरी से पहले भट्टू में धरनारत किसानों की मांगों को पूरा करवाए सरकार: दौलतपुरिया
Share
Notification Show More
Latest News
फतेहाबाद के जितेंद्र गोस्वामी का जलवा छाया अब हैदराबाद में भी, 8 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम हैक अकाउंट किया रिकवर
Fatehabad News
प्रवीन जोड़ा ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की
Fatehabad News
एसपी ने अभिभावकों से की बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नज़र रखने की अपील
Fatehabad News
बीजेपी नगर मंडल फतेहाबाद कार्यकारिणी का हुआ गठन ।
Fatehabad News
पायनियर कॉन्वेंट स्कूल के 9 विद्यार्थियों ने किया जे ई ई एडवांस क्वालीफाई
Fatehabad News
Aa
Aa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > 22 जनवरी से पहले भट्टू में धरनारत किसानों की मांगों को पूरा करवाए सरकार: दौलतपुरिया
Fatehabad News

22 जनवरी से पहले भट्टू में धरनारत किसानों की मांगों को पूरा करवाए सरकार: दौलतपुरिया

Street Mail
Last updated: 2024/01/16 at 9:16 AM
Street Mail 1 year ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। भट्टू क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सेम की समस्या से परेशान सैंकड़ों किसान पिछले करीब 2 महीने से भट्टू तहसील कार्यालय पर धरना देने को मजबूर है, हाड गला देने वाली ठण्ड में भी किसानों को अपने हकों के लिए धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन निठुर सरकार ने अभी तक इन किसानों की सुध नहीं ली। यह बात फतेहाबाद के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया ने आज धरनारत किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें समर्थन देते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले 52-53 दिनों से तहसील कार्यालय भट्टू पर धरना देकर बैठे किसानों की सुध लेने की बजाये मुख्यमंत्री और भाजपा के लोग श्रीराम मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए लोगों को निमंत्रण देने में मशगुल हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम भी तभी खुश होंगे जब देश का अन्नदाता खुश होगा। देश के अन्नदाताओं की तकलीफों को नजर अंदाज करने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल अगर सच्चे राम भक्त हैं और वह चाहते हैं कि 22 जनवरी को सभी प्रदेशवासी मंदिरों में दीप मालाएं करें, पूजा अर्चना करें, अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करें तो सबसे पहले भट्टू में सेम की समस्या का समाधान करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों की मांगों को पूरा करवाए और 22 जनवरी से पहले उनके धरने को समाप्त करवाए। तभी रामलला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का यह कार्यक्रम सार्थक होगा। बलवान ङ्क्षसह दौलतपुरिया ने कहा कि नैतिकता के आधार पर भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को तुरंत प्रभाव से किसानों की मांगों का संज्ञान लेना चाहिए। पूर्व विधायक बलवान सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं को दर किनार कर भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करके राजनैतिक लाभ उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा की यह चाल समझ चुकी है। आने वाले चुनावों में भाजपा-जजपा सरकार से ग्रस्त हर वर्ग उन्हें मुंह तोड़ जवाब देगा और सत्ता से बाहर निकाल फैंकेगा। केन्द्र व हरियाणा प्रदेश में इस बार कांग्रेस की मजबूत सरकार बनना तय है।
Street Mail January 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन को लेकर नगर परिषद 22 तक शहर में चलाएगा सफाई अभियान
Next Article सीमा खरोड़ बनी आम आदमी पार्टी महिला विंग की जिला सहसचिव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited

Removed from reading list

Undo