By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: गांव ढ़ाबीकलां में पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया का भव्य स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > गांव ढ़ाबीकलां में पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया का भव्य स्वागत
Fatehabad News

गांव ढ़ाबीकलां में पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया का भव्य स्वागत

Street Mail
Last updated: September 11, 2023 11:02 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE

 फतेहाबाद। फतेहाबाद के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया ने आज गांव ढ़ाबीकलां में जनसम्पर्क अभियान के तहत लोगों से मुलाकात की। गांव में पहुंचने पर गांव के गणमान्य लोगों ने पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया का फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां आयोजित जनसभा में उमड़े जनसमुह को देखकर बलवान सिंह दौलतपुरिया गदगद नजर आए। जनसभा को संबोधित करते हुए बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा की कूटनीति का शिकार हो रही है। भाजपा सरकार मनमाने ढंग से नए नए फरमान लागू कर जनता को परेशान कर रही है। जनता के सुख देना तो दूर की बात है, भाजपा ने जनता का सुख से जीना तक हराम कर दिया है। भाजपा सरकार कहने को सरकारी योजनाएं लागू कर रही है, लेकिन उन योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच ही नहीं पा रहा है। लोगों को अपने छोटे छोटे काम करवाने के लिए दर दर पर भटकना पड़ रहा है। मौजूदा मुख्यमंत्री जनसंवाद के नाम पर जनता के स्वाद ले रहे हैं, महिलाओं की बातों का हंसी में अपमान कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश के विकास को नीचे ले जाने का काम किया है। कांग्रेस के शासन काल में हुए कामों का के्रडिट भाजपा ने लिया है। आज हरियाणा में बेरोजगार और महंगाई चरम पर है। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि आज प्रदेश की जनता को कांग्रेस के शासनकाल की याद आने लगी है। आने वाला समय कांग्रेस की सरकार का होगा। जनता के साथ हुए अन्याय का हिसाब जरूर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जनता की हर सुख सुविधा का ख्याल रखा जाता है। जनता के उत्थान के लिए योजनाओं को धरातल पर लाया जाता था। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी, तब प्रदेश में चारों ओर खुशहाली का माहौल होगा। जनता के काम घर बैठे होंगे। प्रदेश को विकास के मामले में एक बार फिर नम्बर वन बनाया जाएगा। गांव ढ़ाबीकलां में जनसम्पर्क अभियान के दौरान बहुत से परिवारों ने पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया को अपना समर्थन दिया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article सद्गुरू अपना घर पहुंचे चुनाव आयुक्त
Next Article गांव भोड़ा में डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच का भव्य स्वागत, सैकड़ों परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited