By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीनों विधानसभाओं में बीजेपी के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीनों विधानसभाओं में बीजेपी के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
Fatehabad News

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीनों विधानसभाओं में बीजेपी के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Street Mail
Last updated: March 2, 2024 9:55 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देजनर भारतीय जनता पार्टी हाई कमान के निर्देशानुसार आज पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में वचुर्अली सभी कार्यालयों का उद्घाटन किया। इसी कड़ी में फतेहाबाद जिला की तीनों विधानसभाओं फतेहाबाद, रतिया व टोहाना में भी जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा के नेतृत्व में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ। फतेहाबाद बीजेपी कार्यालय में विधानसभा स्तर के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि के  रूप में विधायक दूड़ाराम ने शिरकत की, वहीं रतिया में कम्बोज धर्मशाला में विधायक लक्ष्मण व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा तथा टोहाना में न्यू प्रभाकर कॉलोनी में भाजपा के प्रदेश सचिव एवं फतेहाबाद जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। रतिया में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण नापा व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव सिर पर है। चुनाव आयोग द्वारा कभी की चुनाव की तिथि की घोषणा हो सकती है। आने वाला लोकसभा का चुनाव अन्य पार्टियों के लिए केवल चुनाव मात्र है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसे मिशन 2024 के रूप में देख रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को विकास की गारंटी दी है। पीएम मोदी की इस विकास की गारंटी पर देशवासी मुहर लगाकर इस बार 400 से अधिक सीटें जीत का पीएम मोदी की झोली में डालेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का संकल्प देशवासियों के लिए निर्धारित किया है। इस संकल्प की पूर्ति के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मिशन 2024 की सफलता के लिए अपनी कमर कस लें। पार्टी हाई कमान के निर्देशानुसार अपने अपने बूथों की मजबूती को सुनिश्चित करें। अपने बूथ पर 2-2 घंटे बिताकर लोगों का भाजपा की नीतियों व योजनाओं के बारे में अगवत करवाएं। इस अवसर पर तीनों विधानसभा रतिया, टोहाना व फतेहाबाद में भाजपा के अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article लोस चुनावों के लिए कमर कसें सभी पदाधिकारी: सुनीता दुग्गल
Next Article एमएम बीएड कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का शुभारंभ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited