By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: हार से निराश होने की बजाय भविष्य में दोगुनी मेहनत से काम करें कार्यकर्ता : सुनैना चौटाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > हार से निराश होने की बजाय भविष्य में दोगुनी मेहनत से काम करें कार्यकर्ता : सुनैना चौटाला
Fatehabad News

हार से निराश होने की बजाय भविष्य में दोगुनी मेहनत से काम करें कार्यकर्ता : सुनैना चौटाला

Street Mail
Last updated: October 18, 2024 9:56 am
Street Mail
10 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। विधानसभा के आम चुनाव में फतेहाबाद से इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला ने अग्रवाल कालोनी स्थित अपने निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। बैठक में विधानसभा चुनाव में जहां हार के कारणों की समीक्षा की गई वहीं चुनावों में कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कड़ी मेहनत पर सुनैना चौटाला ने उनका धन्यवाद भी किया। बैठक में सुनैना चौटाला ने विधानसभा के चुनाव के दौरान रही खामियों पर अपने विचार रखे और भविष्य में इन्हें दूर करने की बात कही। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि हार और जीत चुनाव का एक हिस्सा है। इससे निराश होने की बजाय कार्यकर्ता इससे सीख लेकर भविष्य में और अधिक मेहनत करें ताकि भविष्य में प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाने का रास्ता साफ हो सके। सुनैना चौटाला ने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक ही पूरी जी-जान से कार्य किया। जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करते हुए लोगों से इनेलो के पक्ष में मतदान कराने का काम किया। उन्होंने कहा कि चुनावों में कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की है, जिसके लिए वह कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती हैं और सभी मतदाताओं का भी आभार प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जो खामियां रह गई थी, कार्यकर्ता उन्हें दूर करने के लिए अभी से प्रयास तेज कर दें। लोगों के बीच उनकी समस्याओं को जानें। भले ही वह फतेहाबाद से चुनाव न जीत पाई हों, लेकिन भविष्य में वह फतेहाबाद की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को दूर करवाने का प्रयास करेंगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article एमएसपी पर फसलों की खरीद, 500 में सिलैण्डर व महिलाओं को 2100 जैसी घोषणाओं को लागू करे भाजपा सरकार : कमल बिसला
Next Article जिला फतेहाबाद में 142 नए ग्राम सचिवों की नियुक्ति
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited