By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: समय है बदलाव का: जनता भाजपा सरकार से लेगी अन्याय का बदला: दौलतपुरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > समय है बदलाव का: जनता भाजपा सरकार से लेगी अन्याय का बदला: दौलतपुरिया
Fatehabad News

समय है बदलाव का: जनता भाजपा सरकार से लेगी अन्याय का बदला: दौलतपुरिया

Street Mail
Last updated: September 12, 2024 10:18 am
Street Mail
11 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। फतेहाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी एवं भावी विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने आज भूना रोड़ पर अपने चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन हवन यज्ञ के साथ किया। बलवान सिंह के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन समारोह व नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज सुबह से ही उनके कार्यकर्ताओं का हुजूम उमडऩे लगा। देखते ही देखते चुनावी कार्यालय पर भीड़ ने एक बड़ी जनसभा का रूप ले लिया। यहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं व आमजन ने उत्साह के साथ एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह का समर्थन किया। अपने समर्थन में उमड़ते जनसैलाब को देखकर बलवान सिंह दौलतपुरिया भी गद्गद हो उठे। उन्होंने हाथ जोडकऱ सभी कार्यकर्ताओं को स्वागत किया तथा धन्यवाद किया। छोटे से निमंत्रण पर कार्यकर्ता भारी संख्या में यहां एकजुट हुए। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में उमड़े जनसैलाब ने एक बार तो अन्य राजनीतिक दलों को भी चिंता में डाल दिया। इस दौरान फतेहाबाद हलके के कई गांवों के सरपंचों में बलवान सिंह दौलतपुरिया के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाईंन की तथा विश्वास दिलाया कि उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएंगे।
वहीं लघुसचिवालय पहुंचकर उन्होंने नियमानुसार अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों से भव्य रोड शो भी निकाला गया। जिसमें भारी संख्या में यूथ कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। नामांकन भरने के उपरांत ककार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि जन भावनाओं का आदर करते हुए कांग्रेस हाई कमान ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर खरा उतरते हुए वह ताउम्र फतेहाबाद हलकावासियों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद वासियों के अपार समर्थन, आशीर्वाद व स्नेह के चलते वह अवश्य ही जीत दर्ज करेंगे। फतेहाबाद को विकास की मुख्य धारा के साथ जोडऩे का काम करेंगे। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपा का समय खत्म हो गया है। जनता इनका बोरिया बिस्तरा गोल करने की तैयारी कर रही है। आगामी 5 अक्तूबर को फतेहाबाद हलका सहित प्रदेश भर की जनता अपने साथ 10 सालों में हुए अन्याय का बदला भाजपा सरकार से लेगी और पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक आवाज में दौलतपुरिया को विश्वास दिलाया कि उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाकर विधानसभा में पहुंचाने का काम करेंगे तथा इस चुनाव अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे। इस अवसर पर अरविन्द शर्मा, भीम नारंग, घनश्याम आनन्द्र, हरपाल बैनीवाल, हरजिन्द्र जिंदी, रामतीर्थ बैनीवाल, औम प्रकाश चुघ, भरत सिंह परिहार, प्रेम मित्तल, विद्या रत्ती, सुशील बिश्नोई, सुविन्द्र सिंह थिन्द, रत्न भठेजा, रत्न आनन्द, राजेन्द्र कुकड़ेजा, वासूदेव गोयल, नंदलाल ढ़ाका, इन्द्र सिहाग, संतकुमार टुटेजा, अरुण दुखी, विनोद सिंगला, विनोद बिलासपुरिया, यश तनेजा, जुगलाल टुटेजा, सुरेश दौलतपुरिया, रणजीत दौलतपुरिया, बलजीत सिवाच, अभिमन्यु दौलतपुरिया, चरणदास नारंग, कमलेश राय, विक्की मैहता, भीम आनन्द, महीराम भूथनकलां, सोनू कक्कड़, हरजीत जोहल, राजबीर सोनी भूना, टीडी मैहता, रमेश तनेजा, बीरबल नेहरा, चन्द्रभान मेहता भूना, सतबीर सिंह भूना, शम्मी रत्ती, हरबंस मैहरा, वेद मंगल, सुंदर लाल ढाका ढाणी, रोहताश गोयल, डा. रमेश मेहता, ईश्वर भुक्कर भूना, धर्मपाल भूना, अमित गर्ग, हंसराज शहीदांवाली सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article नामांकन सभा में उमड़ी भीड़ ने लगाई दुड़ाराम की जीत पर मोहर, सीएम बोले-पहले 25 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग दूंगा फिर शपथ लूंगा
Next Article नामांकन सभा में भारी संख्या में पहुंचकर आर्शीवाद देने के लिए दुड़ाराम ने जताया हलकावासियों का आभार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited