By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: ऐतिहासिक होगी सिरसा लोकसभा क्षेत्र की जेजेपी रैली: डॉ. अजय चौटाला
Share
Notification Show More
Latest News
फतेहाबाद के जितेंद्र गोस्वामी का जलवा छाया अब हैदराबाद में भी, 8 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम हैक अकाउंट किया रिकवर
Fatehabad News
प्रवीन जोड़ा ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की
Fatehabad News
एसपी ने अभिभावकों से की बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नज़र रखने की अपील
Fatehabad News
बीजेपी नगर मंडल फतेहाबाद कार्यकारिणी का हुआ गठन ।
Fatehabad News
पायनियर कॉन्वेंट स्कूल के 9 विद्यार्थियों ने किया जे ई ई एडवांस क्वालीफाई
Fatehabad News
Aa
Aa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > ऐतिहासिक होगी सिरसा लोकसभा क्षेत्र की जेजेपी रैली: डॉ. अजय चौटाला
Fatehabad News

ऐतिहासिक होगी सिरसा लोकसभा क्षेत्र की जेजेपी रैली: डॉ. अजय चौटाला

Street Mail
Last updated: 2023/12/05 at 10:19 AM
Street Mail 1 year ago
Share
SHARE
फतेहाबाद । जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा की ओर से अपनी सिरसा लोकसभा क्षेत्र की विशाल रैली डबवाली में आगामी 8 दिसंबर को होगी, जिसमें पार्टी अपने छठे स्थापना दिवस के साथ-साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। वह मंगलवार को भूना मोड़ पर स्थित नए रेस्ट हाउस में जिला फतेहाबाद, टोहाना व रतिया हलके के सभी पदाधिकारी व कार्र्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जजपा के प्रदेशाध्यक्ष स. निशान सिंह, वरिष्ठ जजपा नेता कुलजीत कुलडिय़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, जिला अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, राजेश मुंजाल, सुषमा चौधरी, खैरातीलाल भूना सहित अनेक नेता मौजूद रहे। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि मिशन 2024 के तहत सिरसा लोकसभा क्षेत्र की होने वाली यह रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के इस छठे स्थापना दिवस पर पंजाब से भी अनेक नेता शिरकत करेंगे और देखेंगे कि जजपा परिवार ने किस प्रकार अपने अल्प समय में राजनीतिक शिखर को छुआ है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमजन से मिलें और उन्हें इस रैली के लिए आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से सभी को यह संदेश जाना चाहिए कि जेजेपी सिरसा में सबसे अधिक मजबूत राजनीतिक संगठन है। इससे पूर्व पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान जेजेपी के जिला परवक्ता ने बताया कि पार्टी के लिए यह ज्यादा हर्ष की बात है कि डबवाली में जेजेपी के कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के साथ ही स्थापित की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह जी ने तमाम कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि जिस कार्यकर्ता की जहां भी ड्यूटी लगाई जाए, वह अपनी ड्यूटी निष्ठा से निभाए। उन्होंने कहा कि जजपा पार्टी जल्द ही सदस्यता अभियान चलाने जा रही है और डोर टू डोर जाकर लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का कार्य करेगी। पार्टी उपाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा में जजपा पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। पार्टी सुप्रीमो व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने चुनाव से पहले प्रदेश की जनता को जो वायदे किए थे, उस पर खरा उतरी है। गठबंधन सरकार के साथ पार्टी ने आम जनता की हर समस्याओं को दूर करने का प्रया स किया है। जिला प्रधान रविंद्र बेनीवाल ने कहा कि जजपा पार्टी का जनाधार लगातार चल बढ़ रहा है। जजपा पार्टी ने हमेशा से ही जन भावना को समझकर उनकी समस्याओं को दूर किया है। वरिष्ठ नेता कुलजीत कुलडिय़ा ने भी आए हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में 8 दिसंबर को होने वाली रैली में पहुंचे। इस दौरान कहा कि इस अवसर पर जजपा के जिला युवा अध्यक्ष मोहित खिचड़, एससी सेल के जिला प्रधान ईश्वर भुक्कल, बीसी सेल के प्रधान हनुमान सोनी, किसान सैल के अध्यक्ष साधूराम गोरखपुर, रतिया के हलका प्रधान राकेश सिहाग, फतेहाबाद के हलका प्रधान सुभाष गोरछिया, टोहाना के हलका प्रधान संदीप समैन, कार्यालय प्रभारी सतीश गढ़वाल, सीएम एमिनेट पर्सन कुलदीप सिगड़ सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
Street Mail December 5, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article जन्मदिन पर गौ माता व संतों का आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य की बात: चेयरमैन सुभाष बराला
Next Article बार चुनाव: प्रधान, उपप्रधान व सचिव पद के लिए उम्मीदवार कर रहे है कड़ी मेहनत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited

Removed from reading list

Undo