By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: कांग्रेस में जाना सभी कार्यकर्ताओं का सांझा निर्णय  : डा वीरेंद्र सिवाच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > कांग्रेस में जाना सभी कार्यकर्ताओं का सांझा निर्णय  : डा वीरेंद्र सिवाच
Fatehabad NewsPolitics

कांग्रेस में जाना सभी कार्यकर्ताओं का सांझा निर्णय  : डा वीरेंद्र सिवाच

फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं ने किया डा वीरेंद्र सिवाच का भव्य स्वागत

Street Mail
Last updated: August 17, 2023 10:58 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। डा वीरेंद्र सिवाच के कांग्रेस में जाने के निर्णय का कई कर्मचारी यूनियनों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं, किसानों एवं व्यापारिक संगठनों ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डा वीरेंद्र सिवाच का स्वागत करते हुए जोरदार उद्घोष किया। डा वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह समर्थन उनके लिए ऊर्जा देने वाला व मनोबल बढ़ाने वाला है। जगह जगह खासा पठाना से लेकर फतेहाबाद तक जलपान व् चाय का कार्यक्रम किया व् बधाइयों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।   इस अवसर पर डा वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि प्रदेश की सरकार से कर्मचारी ही नहीं प्रदेश का हर वर्ग चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, दुकानदार हो, व्यापारी हो, युवा व महिला वर्ग हो, हर कोई परेशान है। सरकार ने इन सभी वर्गों के अधिकारों को कुचलने का काम किया है। इस तानाशाही सरकार में इसके नेता सिर्फ अपनी व अपने चहेतों की तिजोरियाँ भरने में लगे हुए हैं। प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा करते हुए डा वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि इस समय प्रदेश में जो हालात है, उससे साफ है कि जनता के सामने केवल कांग्रेस एकमात्र ऐसा विकल्प बचा है, जोकि जनता से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।  डा वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा-जजपा सत्ता में आई है, तभी से किसानों के खिलाफ भी नीतियों को तेजी से लागू किया जा रहा है। अपने हकों को लेकर किसान सडक़ों  पर  है। उन्होंने कहा कि ये सरकार न किसानों की, न आम जनता और न ही कार्यकर्ताओं की सरकार है। यह सरकार सिर्फ धनवानों की है। इस अवसर पर भुना के पार्षद रोहताश ,   सुरेंद्र सिवाच ,राहुल,विवेक,राजेंद्र,नरेश,डॉ राजकुमार,डॉ विनेश,जयप्रकाश,पृथ्वी घुड़ेला ,जगबीर,जोगेंद्र सरपंच,सुभाष जग्गा,राहुल सेतिया,दरिया सिंह,चांदीराम सिवाच,लखन,रामेश्वर मेहता,रोहतास जागड़ा ,लैब एसोसिएशन फतेहाबाद अन्य साथी मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article जाखल में पत्नी व साले की प्रताडऩा से तंग आकर पति ने मौत को लगाया गले
Next Article सीएम ड्यूटी की मजबूरी बता चोरी की रिर्पोट दर्ज करने से किया इंकार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited