By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: गांव अयाल्की में अशोक तंवर के समर्थन में कुलदीप बिश्नोई ने की जनसभा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > गांव अयाल्की में अशोक तंवर के समर्थन में कुलदीप बिश्नोई ने की जनसभा
Fatehabad News

गांव अयाल्की में अशोक तंवर के समर्थन में कुलदीप बिश्नोई ने की जनसभा

जनसभा में उमड़ा ग्रामीणों का जनसमूह, ग्रामीणों ने दिया समर्थन, ग्रामीणों ने कहा कि कहा भारी मतों से अशोक तंवर

Street Mail
Last updated: May 16, 2024 8:30 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE

फतेहाबाद । भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर के समर्थन में रतिया विधानसभा क्षेत्र के गांव  अयाल्की  में आज एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, फतेहाबाद के विधायक चौ. दुड़ाराम, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, डॉ. अशोक तंवर के सुपुत्र अदिकर्ता तंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल हुए। अपने समर्थकों के बड़े काफिले के साथ सभा स्थल पर पहुंचे कुलदीप बिश्नोई का ग्रामीणों ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गांव के बुजुर्गं महिला और पुरूषों ने कुलदीप बिश्नोई के सिर पर हाथ रख उन्हें आशीर्वाद किया। गांव के चौक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने डॉ. अशोक तंवर के पक्ष में मतदान की। बिश्नोई समाज से बड़ी संख्या में ग्रामीण जनसभा में पहुंचे और कुलदीप बिश्नोई और भाजपा को अपना समर्थन दिया। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि चुनाव का बिगुल तो बज चुका है, लेकिन अब फैसले की घड़ी है, आप जो फैसला लेंगे वो आपका भविष्य बना भी सकता है और बिगाड़ भी, इसलिए बेहद सोच समझ के साथ फैसला लेना है। उन्होंने कहा एक समय था जब केंद्र में यूपीए सरकार थी, उस समय अखबारें पढ़ते थे या फिर टीवी खोलते थे तो भ्रष्टाचार और घोटालों की खबरें पढऩे और देखने सुनने को मिलती थी, मगर अब पिछले दस वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में जब लोग अखबारें पढ़ते और टीवी देखते हैं तो उन्हें देखने पढऩे को मिलता है भारत का चंद्रायन ने अपने मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया, देश के दुश्मनों को सर्जीकल स्ट्राइक से कड़ा सबक सिखाया, देशवासियों के लिए बनाई योजनाएं, देश का विकास, तरक्की और देश का विश्व के मानचित्र में बढ़ता मान सम्मान। यह सब हुआ भाजपा की ईमानदार सरकार में। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और घोटालों के अलावा कुछ नहीं दिया, वहीं मोदी सरकार ने देश को बुलंदियों तक पहुंचाया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आज प्रार्थना करने आया हूं, चौ. भजनलाल का हमेशा साथ दिया आशीर्वाद दिया। उसी प्रकार डॉ. अशोक तंवर को वोट देकर देश में फिर से मोदी सरकार बनाने में सहयोग करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article कांग्रेस को मिल रहे भारी जनसमर्थन ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ाई : प्रहलाद गिलाखेड़ा
Next Article कर्मचारी दोस्त-दुश्मन की पहचान कर अपने वोट का प्रयोग जरूर करें : सुरेश राठी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited