By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: सत्संग और कथा के माध्यम से ही मनुष्य भगवान के चरणों में पहुंचता है : आनंदवीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > सत्संग और कथा के माध्यम से ही मनुष्य भगवान के चरणों में पहुंचता है : आनंदवीर
Fatehabad News

सत्संग और कथा के माध्यम से ही मनुष्य भगवान के चरणों में पहुंचता है : आनंदवीर

Street Mail
Last updated: January 30, 2024 9:58 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। श्री संन्यास आश्रम मंदिर के 85वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा एवं सत्संग कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर सिंह गिलांखेड़ा, युवा समाजसेवी पियुष नारंग, महेश नागपाल, राकेश आहूजा, सुशील भाटिया, महेन्द्र मुटरेजा, अजय जुनेजा, हरबंस लाल गिल्होत्रा ने भाग लिया और संत-महात्माओं से आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति के प्रधान राकेश नागपाल ने अतिथियों का स्वागत किया। संन्यास आश्रम मंदिर के वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत पुराण कथा 23 जनवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई थी। कार्यक्रम में वृंदावन से डॉ. स्वामी उमानंद जी महाराज द्वारा कथा एवं सत्संग कर गुरू महिमा का गुणगान किया। मंगलवार सुबह यज्ञ की पूर्णाहूति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में मंच संचालन महेन्द्र मदान द्वारा किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर गिलांखेड़ा का समाजसेवी पियुष नारंग ने स्वागत किया। आनंदवीर गिलांखेड़ा ने कहा कि सत्संग और कथा के माध्यम से ही मनुष्य भगवान के चरणों में पहुंचता है। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य अपने कामों में इतना व्यस्त हो चुका है कि उसके पास धार्मिक व सामाजिक कार्यों के लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें अपने व्यस्त समय में से कुछ समय धार्मिक व सामाजिक कार्यों के लिए जरूर निकालना चाहिए। समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का अध्ययन करना चाहिए और नि:स्वार्थ सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंदिर प्रबंधक कमेटी व समस्त श्रद्धालुओं को बधाई दी। अंत में मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के संरक्षक परमानंद मदान, कैशियर नंदलाल वधवा, सचिव जितेन्द्र रवि सरदाना, पूर्व प्रधान अशोक नारंग, नंदलाल रहेजा, धर्मवीर बजाज, लेखराज नारंग, कृष्ण नागपाल, सुरेन्द्र नारंग, हेमंत जग्गा, संजय गिल्होत्रा, मनोज नारंग, राकेश चौधरी, अमित गांधी, अनिल मदान, महेन्द्र मदान, मुकेश नारंग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भण्डारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article फतेहाबाद से जजपा ऐसा चेहरा मैदान में उतारेगी, जो सभी की पहली पसंद होगा : दिग्विजय
Next Article शिक्षा ज्ञान हर असहाय के विकास की नींव, सब सहयोग करें: एडवोकेट प्रशांत शर्मा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited