By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: भाजपा जिला कार्यालय में मंडल प्रभारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > भाजपा जिला कार्यालय में मंडल प्रभारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित
Fatehabad News

भाजपा जिला कार्यालय में मंडल प्रभारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित

Street Mail
Last updated: May 16, 2024 8:09 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव में भाजपा के मिशन 2024 की सफलता के लिए बीजेपी जिला कार्यालय में सभी मंडल प्रभारियों व मंडल अध्यक्षों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने की। विशेष तौर पर जिला उपाध्यक्ष व भूना मंडल के पालक महेश शर्मा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़ व सिरसा लोकसभा के विस्तारक रमेश छिरंग उपस्थित रहे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर की जीत को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में सभी उपस्थित मंडल प्रभारियों व मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने कहा कि पार्टी हाई कमान के निर्देशानुसार आगामी 17 मई तक सभी बूथों पर त्रिदेव व सभी मोर्चों जिसमें महिला, किसान, युवा, एससी व बीसी मोर्चों, व्की मीटिंग आयोजित हो रही है। जिसमें चुनाव जीतने की संरचना बनाई जा रही है। इसके अलावा अगामी 19 से 20 मई तक सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर घर जाकर मतदाता पर्ची व भाजपा की प्रचार सामाग्री वितरित करने का काम करेंगे। सुरेन्द्र आर्य व बलदेव ग्रोहा ने कहा कि आज चारों ओर भाजपा की जबरदस्त लहर है। जनता ने पीएम नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। सभी कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ चुनाव प्रचार में जुटे रहें। घर घर तक पीएम मोदी की उपलब्धियों व भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का प्रचार करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत देश को विश्व गुरु बनाने तथा विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने में सभी देशवासी अपना कर्तव्य अवश्य निभाएंगे। 400 से अधिक सीटें एनडीए की झोली में डालकर नरेन्द्र मोदी को देशवासी तीसरी बार प्रधानमंत्री जरूर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर को भारी मतों से विजयी बनाने के इस महायज्ञ में सभी कार्यकर्ता समर्पण की पूर्ण आहुति डालें। इस बैठक में मंडल प्रभारी विजय गोयल, राजेन्द्र प्रजापति, कुलवंत सैनी, विक्रम शर्मा, जंगजीत हुड्डा, मंडल अध्यक्ष  शम्मी ढींगड़ा, संदीप नेहरा, सुमित गोदारा, सुभाष सिवाच, केवल मैहता, निर्मल धालीवाल, जोगिन्द्र नंदा, नरेन्द्र गर्ग, प्रवीण गिल, हरविन्द्र लाली, विजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article फर्जी व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मदद की गुहार लगा लोगों को ठग रहे हैं साइबर अपराधी, रहें सावधानः एसपी आस्था मोदी
Next Article कांग्रेस को मिल रहे भारी जनसमर्थन ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ाई : प्रहलाद गिलाखेड़ा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited