By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: नेताजी का देशप्रेम सच्चे राष्ट्रभक्त बनने की देता है प्रेरणा: राज्यसभा सांसद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > नेताजी का देशप्रेम सच्चे राष्ट्रभक्त बनने की देता है प्रेरणा: राज्यसभा सांसद
Fatehabad News

नेताजी का देशप्रेम सच्चे राष्ट्रभक्त बनने की देता है प्रेरणा: राज्यसभा सांसद

-सुभाष बराला ने किया सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण एवं सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास

Street Mail
Last updated: January 23, 2025 9:16 am
Street Mail
7 months ago
Share
SHARE
टोहाना, 23 जनवरी। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर गांव डांगरा में नेताजी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया व सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान, त्याग और देशभक्ति की याद दिलाती रहेगी। यह युवाओं को नेताजी के आदर्शों और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संदेश देती है। नेताजी का अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और देशप्रेम हमें सच्चे राष्ट्रभक्त बनने की प्रेरणा देता है।उन्होंने नेताजी के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के संघर्ष में अमिट छाप छोड़ी। उनकी तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा की प्रेरणादायक पंक्तियों ने हर भारतीय के दिल में स्वतंत्रता के लिए जुनून पैदा किया।
श्री बराला ने कहा कि सामुदायिक केंद्र गांववासियों के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह न केवल सामुदायिक आयोजन और सामाजिक मेलजोल का स्थान बनेगा, बल्कि शिक्षा, कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र गांव को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का भी एक माध्यम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सामुदायिक केंद्र और अन्य विकास परियोजनाओं के उचित संचालन के लिए ग्राम वासियों का योगदान भी महत्वपूर्ण है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला परिषद की चेयरमैन श्रीमती सुमन खीचड़, गांव की सरपंच श्रीमती उर्मिला देवी मूंड, कार्यकारी अभियंता देवेंद्र सिंह, जिले सिंह बराला, कुलदीप डांगरा, कृष्ण नैन, गांव के पंच, प्रमुख गणमान्य व्यक्ति और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article भाजपा सरकार ने हरियाणा को पेपर लीक फैक्टरी बनाया, हर परीक्षा में किसी न किसी रूप में होती है गड़बड़: कुमारी सैलजा
Next Article रतिया पुलिस ने सडक़ हादसे के आरोपी कार चालक को किया गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited