By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: कांग्रेस और भाजपा कुशासन को भुगत चुकी जनता इनेलो को सत्ता में लाने को तैयार : सुनैना चौटाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > कांग्रेस और भाजपा कुशासन को भुगत चुकी जनता इनेलो को सत्ता में लाने को तैयार : सुनैना चौटाला
Fatehabad News

कांग्रेस और भाजपा कुशासन को भुगत चुकी जनता इनेलो को सत्ता में लाने को तैयार : सुनैना चौटाला

Street Mail
Last updated: September 14, 2024 9:04 am
Street Mail
11 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। इनेलो-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सुनैना चौटाला ने शहर में जोरदार रोड शो के साथ अपने चुनाव प्रचार अभियान की धुंआधर शुरूआत कर दी है। इनेलो प्रत्याशी द्वारा निकाले गए रोड शो में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पर रोड शो का शहरवासियों ने फूलों की वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस दौरान अनेक विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इनेलो में शामिल होने की भी घोषणा की। इनेलो प्रत्याशी का रोड शो सिरसा रोड स्थित नई अनाज मण्डी से शुरू हुआ और शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए भूना मोड़ स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचा। यहां विधि विधान से इनेलो प्रत्याशी द्वारा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में इनेलो के बढ़ते जनाधार को देखकर विपक्षी दलों के नेता घबराए हुए हैं और तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसी अफवाहों से सावधान रहने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जी-जान से चुनाव प्रचार में जुट जाएं और इनेलो-बसपा की नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएं।
सुनैना चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा में परिवर्तन की लहर चल रही है। प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों के 10-10 सालों को भुगत चुकी है और इन दोनों पार्टियों से छुटकारा पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में जहां उसके नेताओं ने दोनों हाथों से जमीनों को लूटकर अपने चहेतों की तिजोरियां भरने का काम किया वहीं भाजपा सरकार ने प्रदेश को नशे का गढ़ बनाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के नेताओं को जनता से कोई सरोकार नहीं है और वे आपस में लडऩे का काम कर रहे हैं। दोनों दलों से परेशान हरियाणा के लोग आज इनेलो-बसपा गठबंधन को उम्मीद भरी नजर से देख रहे हैं। जनता यह जान चुकी है कि प्रदेशवासियों का अगर कोई पार्टी भला सकती है, विकास के मामले में हरियाणा को नंबर वन बना सकती है, दलितों, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, युवाओं को उनके अधिकार दिलवा सकती है तो वह सिर्फ इनेलो-बसपा गठबंधन ही है। यही कारण है कि आए दिन लोग अब इनेलो में घर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो-बसपा के मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत इस बार फतेहाबाद विधानसभा से इनेलो रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी और अभय सिंह चौटाला प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह चावड़ा, रवि चौटाला, महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी, जिलाध्यक्ष बलविन्द्र कैरों, शहरी जिलाध्यक्ष हरबंस खन्ना, हल्का प्रधान जगदीश जैलदार, पूर्व प्रत्याशी सुमनलता सिवाच, अंगद ढिंगसरा, अजय रोहज, कंवलजीत बिट्टा, कृष्ण मांझू, संतोष माचरा, शहरी प्रधान रमेश अरोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता, डॉ. दुर्गा सोनी, रामस्वरूप दुग्गल, प्रमोद बजाज, दलीप कथूरिया, विनोद मुंजाल, कुश गेरा, चमनदीप सिंह, मोहित मदान, युवा इनेलो हलका प्रधान अमन शर्मा, अनिल सक्सेना एडवोकेट, राजेश शर्मा एडवोकेट, सुरेन्द्र कांगड़ा एडवोकेट सहित अनेक इनेलो नेता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article गांव खजूरी, बड़ोपल व भट्टू में आयोजित जलपान कार्यक्रमों में भाजपा प्रत्याशी का  हुआ भव्य स्वागत
Next Article विस चुनाव के मद्देनजर जिला में एफएसटी व एसएसटी टीम सक्रिय, नाकों और दूसरे स्थानों पर की जा रही चेकिंग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited