By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: रॉयल स्कूल में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > रॉयल स्कूल में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
Fatehabad News

रॉयल स्कूल में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Street Mail
Last updated: November 25, 2023 10:26 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE
फतेहाबाद: रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल खारा-खेड़ी में संविधान दिवस मनाया गया। भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया। भारत सरकार ने 26 नवंबर 2015 को इस दिन को संविधान दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर कक्षा सातवीं के बच्चों ने विशेष सभा का आयोजन किया जिसमें उन्होंने भाषण और कविता के माध्यम से संविधान पर अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा आठवीं और नौंवी के विद्यार्थियों ने अपनी अध्यापिका आरती के दिशा- निर्देशन में हमारे मौलिक अधिकारों पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों से अवगत कराया। छात्रा खुशमिता द्वारा सभी उपस्थित छात्रों एवं अध्यापकों को संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के चारों सदनों के बीच भारतीय संविधान पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें टैगोर सदन विजयी रहा। टैगोर सदन से विरोचन, मानवेन्द्र, महक और चेल्सिया ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। 25 नवंबर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस भी मनाया जाता है। कक्षा नौवीं की छात्राओं द्वारा अपनी अध्यापिका अभिरामी के दिशा-निर्देशन में एक माइम (मूक अभिनय) प्रस्तुत किया गया जिसमें महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा व अत्याचारों को दर्शाया गया था। स्कूल प्रिंसिपल डॉ० आर ए प्रभाकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान सबसे विस्तृत है। यह लचीलेपन और कठोरता का सुंदर मिश्रण है। सैनिक स्कूल कमांडेंट कर्नल डीवी नेहरा (रिटायर्ड) ने कहा कि हमें अपने मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्त्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल निदेशक डॉ० युद्धवीर सिंह, स्कूल संचालिका डॉ० ज्योत्स्ना बिश्नोई, स्कूल प्रशासक श्री विक्रमादित्य ने सभी को संविधान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article गुरु पर्व के अवसर पर ग्राम पंचायत नागपुर के जलघर में हर घर जल उत्सव का आयोजन
Next Article चिंदड़ गांव में डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने हनुमान मंदिर का किया उद्घाटन 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited