By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: होली पर एसपी ने दी जिलावासियों को शुभकामनाएं, हुडदंगबाजी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > होली पर एसपी ने दी जिलावासियों को शुभकामनाएं, हुडदंगबाजी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Fatehabad News

होली पर एसपी ने दी जिलावासियों को शुभकामनाएं, हुडदंगबाजी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Street Mail
Last updated: March 13, 2025 7:24 am
Street Mail
5 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती आस्था मोदी ने जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रंगों का अनूठा त्यौहार है, जो एकता और भाईचारे के बंधन को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। यह त्यौहार लोगों के जीवन में रंग भरने के साथ-साथ सभी को समाज में सद्भाव से रहने के लिए प्रेरित करता है। एसपी ने जिलावासियों से आह्वान किया कि सभी लोग एकता और भाईचारे की भावना के साथ इस पर्व को मनाएं। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि होली के पर्व पर किसी तरह से कोई हुड़दंग न हो, इसके लिए जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। हुड़दंग करने वालों को किसी सूरत में नहीं बक्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि होली के पर्व पर कई शरारती तत्व हुड़दंग मचाते हैं और लोगों को परेशान करते हैं। ऐसे में इन हुड़दंग मचाने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान बनाया है। होली को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपी ने यातायात पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले व यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article डीएवी में सामान्य क्षमता तथा सुपर 40 परीक्षा के विजेता हुए सम्मानित
Next Article लंगर हॉल का राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने किया शिलान्यास
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited