By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: फतेहाबाद में हुई राज्य स्तरीय ऑफ आइस बैंडी प्रतियोगिता, फतेहाबाद ने जीती ओवरआल ट्रॉफी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > फतेहाबाद में हुई राज्य स्तरीय ऑफ आइस बैंडी प्रतियोगिता, फतेहाबाद ने जीती ओवरआल ट्रॉफी
Fatehabad News

फतेहाबाद में हुई राज्य स्तरीय ऑफ आइस बैंडी प्रतियोगिता, फतेहाबाद ने जीती ओवरआल ट्रॉफी

Street Mail
Last updated: October 28, 2024 9:56 am
Street Mail
9 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। हरियाणा बैंडी संघ द्वारा अपैक्स स्कूल स्थित रॉयल स्केटिग ग्राउंड में तीसरी हरियाणा राज्य स्तरीय ऑफ आइस विंटर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 8 जिलों से 150 खिलाडिय़ों ने अपना दमखम दिखाया। चैम्पियनशिप का शुभारंभ युवा कांग्रेस नेता अभिमन्यु दौलतपुरिया द्वारा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर किया गया। समापन समारोह में मुख्यअतिििा के तौर पर अपेक्स स्कूल ग्रुप के डायरेक्टर अंशुल चराईपौत्रा व स्पर्श चराईपौत्रा ने भाग लिया। एचआरएस के प्रधान जयभगवान ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए अभिमन्यु दौलतपुरिया ने खिलाडिय़ों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बैंडी खेल को हरियाणा खेल नीति में शामिल किया जाएगा। उन्होंने खिलाडिय़ों व नागरिकों से नशे से दूर रहने और देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य से 8 जिलों के 150 खिलाडिय़ों ने विभिन्न आयु वर्ग अंडर-10 वर्ष, 12 वर्ष, 14 वर्ष, 16 वर्ष व सीनियर महिला पुरुष आयु वर्ग में बढ़-चढक़र भाग लिया। प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी फतेहाबाद टीम ने जीती जबकि रोहतक ने दूसरा व हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 10 पुरुष वर्ग में अपेक्स स्कूल बैंडी अकैडमी फतेहाबाद टीम ने प्रथम, अल्पाइन टॉप स्कूल रतिया ने दूसरा, रोहतक व रेवाड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 वर्ष पुरुष वर्ग में रोहतक ने प्रथम, अल्पाइन टॉप स्कूल रतिया ने दूसरा, चैतन्य टेक्नो स्कूल टोहाना तथा ऋग्वेद इंटरनेशनल स्कूल टोहाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 पुरुष वर्ग में अपेक्स बैंडी अकादमी ने प्रथम, मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल भट्टू ने दूसरा स्थान तथा श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल टोहाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि जूनियर वर्ग में महिला व पुरुष ने प्रथम स्थान फतेहाबाद ने प्राप्त किया और सीनियर पुरुष वर्ग में हिसार विजेता रही। हिसार जिले से राहुल शर्मा ने सर्वाधिक गोल करके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता।
बैंडी संघ के महासचिव प्रमोद कौशिक ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 22 से 24 नवंबर तक तमिलनाडु में आयोजित छठी राष्टीय स्तरीय ऑफ आईस बैंडी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बैंडी खेल फुटबॉल व हॉकी की तर्ज पर बर्फ पर खेला जाता है। यह खेल यूरोपीयन देशों का पसंदीदा खेल है साथ ही विंटर ओलंपिक खेलों का हिस्सा है। इस अवसर पर हरियाणा बैंडी संघ के प्रधान श्रीभगवान शर्मा, उप प्रधान बंसीलाल चौहान, हवा सिंह सहसचिव, कृष्ण कौशिक खजांची, रेणुका, गुरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह कोच, वीरेंद्र रावत कुरुक्षेत्र, तकनीकी निर्देशक पावेल हिसार व अजीत कुमार रोहतक, महिला कोच ज्योति शर्मा रोहतक, भारती माधव टोहाना, सुरजीत सिंह रतिया, विकास खान टोहाना, कोच आदित्य शर्मा, कुलदीप, विशु, विकास कुमार, कोच गोविन्द शर्मा रेवाड़ी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article पराली जलाने पर केस दर्ज होने से खफा किसानों ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Next Article सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited