By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने ढाण्ड में बड़ी जनसभा में दौलतपुरिया के लिए की वोटों की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने ढाण्ड में बड़ी जनसभा में दौलतपुरिया के लिए की वोटों की अपील
Fatehabad News

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने ढाण्ड में बड़ी जनसभा में दौलतपुरिया के लिए की वोटों की अपील

Street Mail
Last updated: September 25, 2024 9:58 am
Street Mail
10 months ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। फतेहाबाद हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया अपने चुनाव प्रचार को गति देते हुए आजगांव ढाणी टाहलीवाली से ग्रामीण दौरों की शुरूआत की। इसके बाद ढाणी ठोबा, ढाणी बिलासपुर, ढाण्ड, गिलांखेड़ा, बोदीवाली, सरवरपुर, बरसीन, बिसला, माजरा, ढ़ाणी माजरा आदि गांवों में बलवान सिंह दौलपुरिया का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन हुआ। इस दौरान गाँव ढांड में आयोजित बड़ी जनसभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की तथा हलकावासियों से कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया के पक्ष में वोटों की अपील की। अपने संबोधन में गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का केवल नाम ही बलवान नहीं, बल्कि सेवा भी बलवान है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद हलके में कांग्रेस प्रत्याशी के साथ जुड़े हजारों युवाओं को देखकर उन्हें पूरा विश्वास हो गया है कि यहां की जनता केवल कांग्रेस की सरकार लाना चाहती है। यहा आयोजित जनसभा में उमड़ते जनसैलाब को देखकर गोविन्द सिंह गदगद हो उठे। उन्होंने बलवान सिंह दौलपुरिया को जीत की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिसका नाम ही बलवान है, उसे बीजेपी वाला कोई नहीं हरा सकता। गोविन्द सिंह ने कहा कि हमें मिलकर इस बार सीएम की कुर्सी पलटानी है। कांग्रेस पार्टी के सीएम को सत्तासीन करना है। उन्होंने कहा कि बलवान सिंह दौलपुरिया की जीत सुनिश्चित है और यही सेवा और विकास कार्य रहा तो उनका हरियाणा सरकार में मंत्री बनना भी तय है। इस अवसर पर उनके साथ गंगानगर के सांसद कुलदीप इंदौरा, बाडमेर के सांसद उमेदराम बैनीवाल, संगरिया के विधायक अभिमन्यु पूनियां, नोहर से विधायक अमित पाचाण, पीलीबंगा से विधायक विनोद गोठवाल, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेन्द्र मुंड व भादरा नगर परिषद प्रतिनिधि हाजी रफिक खान भी विशेष रूप से चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस अवसर पर अनेक परिवारों ने अन्य पार्टी छोडकऱ बलवान सिंह दौलतपुरिया व गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को ज्वाईंन किया। जैसे जैसे चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे गांवों में बलवान सिंह दौलतपुरिया के प्रति जनता का उत्साह बढ़ता जा रहा है। प्रत्येक गांवों में बलवान सिंह दौलतपुरियां को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे उनके जनाधार का ग्राफ अब तब सबसे ऊपर दिखाई दे रहा है। हलके की जनता से पक्का संकल्प लिया है कि इस बार केवल बलवान दौलतपुरिया को ही अपना विधायक चुनेंगे। जनता में उमड़ते उत्साह, प्रेम, सहयोग व समर्थन से बलवान सिंह दौलतपुरिया के हौंसले भी बुलंदियों पर हैं। बिना रुके, बिना थके वह दिन रात जनता से सीधा सम्पर्क बनाए हुए हैं। गांवों में आयोजित जनसभाओं में लोग फूल मालाओं व पुष्प वर्षा से उनका अभिनंदन कर रहे हैं। गांवों में युवा साथी ट्रैक्टर, मोटरसाईकिल व अनेक गाडिय़ों के लम्बे लम्बे काफिले के साथ बलवान सिंह दौलतपुरिया को उत्साह बढ़ाते दिखाई देते हैं। ‘म्हारा बलवान जिंदाबाद’, ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ ‘बलवान तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं’ के गगनभेदी नारों से पूरा हलका गूंज उठता है। गांवों में माताएं बहनें, बुजुर्ग बलवान सिंह दौलतपुरिया के सिर पर प्रेम पूर्वक हाथ रखकर विजयीभव का आशीर्वाद दे रहे हैं। आज उक्त गांवों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं, जिन्हें फतेहाबाद हलके की जनता से इतना प्रेम और स्नेह मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं फतेहाबाद हलके का सेवादार बेटा, भाई, मित्र बंधु हूं। जिसका लक्ष्य जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास करवाना है। फतेहाबाद की जनता ने हमेशा ही मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। जिसके दम पर वह जनता की सेवा करते आए हैं। पिछले 10 सालों से फतेहाबाद का विकास रुका पड़ा है। जनता विकास और अपने कामों के लिए परेशान हो रही है। इन 10 सालों में फतेहाबाद के विकास को और आगे जाना था, लेकिन स्वार्थ की राजनीति के कारण फतेहाबाद का विकास नहीं हो पाया। कांग्रेस सरकार में फतेहाबाद में बड़े बड़े प्रोजेक्ट लाए गए थे, जिससे फतेहाबाद का विकास हुआ था, लेकिन भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी। गांवों की बात करें तो हमारे हलके के गांवों का विकास अभी भी 15 साल पीछे चल रहा है। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि कांगे्रस की सरकार आने पर फतेहाबाद हलके सहित पूरे प्रदेश में विकास की आंधी आएगी। विकास के लिए बड़े स्तर पर परिवर्तन किया जाएगा। जनविरोधी योजनाओं को बंद करके जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू किया जाएगा। घर घर में विकास की लहर आएगी। बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरियां और स्थाई रोजगार दिए जाएंगे, महिलाओं को 2 हजार रुपये प्रति माह सम्मान दिया जाएगा, किसान भाईयों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी। 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके अलावा फतेहाबाद हलके में स्वास्थ्य, शिक्षा सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। बड़े बड़े प्रोजेक्ट लाकर फतेहाबाद में रिकॉर्ड तोड़ विकास किया जाएगा। बलवान सिंह दौलपुरिया ने हलके की जनता से आह्वान किया आगामी 5 अक्तूबर को ईवीएम पर हाथ के पंजे वाला बटन दबाकर उन्हें जीत का आशीर्वाद दें। फतेहाबाद में बदलाव की लहर लाई जा सके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article मेरे हलके की जनता ने ही मुझे ‘बलवान’ बनाया है: दौलतपुरिया
Next Article बार एसोसिएशन पहुंचे भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम, अधिवक्ताओं से की वोटों की अपील
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited