By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: पुलिस परिवारों के लिए डीएवी पुलिस स्कूल में समर कैम्प का हुआ शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > पुलिस परिवारों के लिए डीएवी पुलिस स्कूल में समर कैम्प का हुआ शुभारंभ
Fatehabad News

पुलिस परिवारों के लिए डीएवी पुलिस स्कूल में समर कैम्प का हुआ शुभारंभ

Street Mail
Last updated: May 27, 2024 6:54 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। लोकसभा चुनावों में ड्यूटी के चलते पुलिस कर्मचारी काफी दिनों तक अपने परिवारों से दूर रहे। ऐसे में इन परिवारों की महिलाओं व बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस स्कूल में सोमवार से पांच दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैम्प की खास बात यह है कि इस समर कैम्प में पुलिस लाइन में रह रही महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही है। आज इस समर कैम्प का स्कूल प्राचार्य अरूण शर्मा ने शुभारंभ किया। समर कैम्प में पहुंची महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। समर कैम्प के पहले दिन पुलिस परिवार की महिलाओं को योगाभ्यास करवाया गया वहीं उनके लिए स्कूल में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य अरूण शर्मा ने बताया कि पांच दिन तक चलने वाले इस समर कैम्प में योगा, डांस, कुकिंग क्लास, आर्ट एंड क्राफ्ट, बैडमिंटन, बॉस्केटबाल, क्रिकेट, फुटबाल सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी काफी सख्त होती है। हाल में ही लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस कर्मचारियों को अपने परिवार से दूर रहना पड़ा। ऐसे में डीएवी पुलिस स्कूल ने ऐसे पुलिस परिवारों के वेलफेयर के लिए विशेष समर कैम्प आयोजित करने का फैसला लिया। समर कैम्प में पुलिस परिवारों की महिलाएं व बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। समर कैम्प के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यार्थियों के लिए यह ऐसा समय है जो अमूल्य है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपना कौशल निखारने का मौका मिलता है। समर कैम्प के पहले दिन महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article सिरसा लोकसभा सीट पर वोटिंग पर सुबह 11 बजे तक 24.71 प्रतिशत मतदान, फतेहाबाद में 26 प्रतिशत मतदान
Next Article अतुल्य भारत’ द्वारा ‘पहले मतदान फिर जलपान’ प्रतियोगिता, परनीत, ऐश्नया और टोरल ने मारी बाजी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited