By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: भ्रष्टाचारियों और गद्दारों को सबक सिखाने की ठान चुके है फतेहाबाद के जागरूक मतदाता : सुनैना चौटाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > भ्रष्टाचारियों और गद्दारों को सबक सिखाने की ठान चुके है फतेहाबाद के जागरूक मतदाता : सुनैना चौटाला
Fatehabad News

भ्रष्टाचारियों और गद्दारों को सबक सिखाने की ठान चुके है फतेहाबाद के जागरूक मतदाता : सुनैना चौटाला

Street Mail
Last updated: September 24, 2024 10:30 am
Street Mail
10 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला के समर्थन में शहर में विभिन्न स्थानों पर जलपान कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहरवासियों द्वारा इनेलो प्रत्याशी को दिए जा रहे अभूतपूर्व जनसमर्थन से फतेहाबाद का चुनावी माहौल पूरी तरह इनेलो के पक्ष में नजर आ रहा है। हर वर्ग के लोग आज खुलकर इनेलो के साथ जुड़ रहे हैं और भ्रष्टाचारियों और गद्दारों को सबक सिखाने की ठान चुके हैं। फतेहाबाद के शिव चौक और भट्टू में आयोजित कार्यक्रमों पहुंची इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला के समर्थन में उमड़े जनसैलाब ने शहरी की चुनाव फिजा की स्थिति को साफ करके रख दिया। इनेलो प्रत्याशी का कहना है कि कल तक कांग्रेस की हवा होने की बातें करने वाले नेता आज लगातार कांग्रेस का ग्राफ गिरने के दावे कर रहे हैं। अगर यही स्थिति चंद दिन ओर बनी रही तो आने वाले चुनावों में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी दोनों को मुंह की खानी पड़ेगी।
शिव चौक में आयोजित जनसभा में पहुंची सुनैना चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। आशीष जैन के घर जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुनैना चौटाला ने लोगों से वोटों की अपील करते हुए इनेलो ने हमेशा पंजाबी समाज को मान-सम्मान देने का काम किया है। इनेलो से पंजाबी समाज के अनेक नेता यहां से विधायक चुने गए हैं। आज भी पंजाबी समाज इनेलो के साथ डटकर खड़ा है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दलों के उम्मीदवारों की पोल खोलते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने अपने 10-10 साल के शासन में फतेहाबाद के लोगों को ठगने का काम किया है। भाजपा उम्मीदवार ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान फतेहाबाद शहर के हालात बद से बदत्तर कर दिए। चंद बूंदे बारिश होने के साथ ही शहर में हालात ऐसे हो जाते हैं कि लोगों को नाव चलानी पड़ती है। नगरपरिषद में प्रोपर्टी आईडी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। लोगों से जमकर पैसे लूटे गए है। प्रोपर्टी आईडी में हुई लूट के मामले में भाजपा विधायक ने फतेहाबाद को प्रदेश में नंबर वन बना डाला। भाजपा विधायक को हर मोर्चे पर फेल बताते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि फतेहाबाद के लिए सरकार ने एक मेडिकल कॉलेज अलॉट किया था, जिसका शिलान्यास राष्ट्रपति द्वारा किया गया था। कुछ दिन उस पत्थर को फतेहाबाद में रखा गया लेकिन बाद में उसे टोहाना पहुंचा दिया गया। ऐसा करके भाजपा विधायक ने फतेहाबाद की जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस उम्मीदवार को गद्दार बताते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि इस प्रत्याशी का कोई इमान नहीं है। पहले हजकां, फिर इनेलो और फिर भाजपा के बाद कांग्रेस में जाकर इन नेता ने जनता को अपमानित करने का काम किया है। कांग्रेस में रहकर भी यह कभी सैलजा तो कभी हुड्डा गुट में खड़ा नजर आता है। जिस नेता का अपना कोई स्टैण्ड नहीं है, ऐसे नेता को जनता भी कभी अपनी प्रतिनिधि नहीं चुन सकती। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश में अगर पहला नया मेडिकल कॉलेज बनेगा तो वह फतेहाबाद में बनेगा। शहर में पानी निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। प्रोपर्टी आईडी जैसे फैसलों को इनेलेा खत्म करेगी और जनता का राज स्थापित होगा। इस अवसर पर इनेलो प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता, सुमनलता सिवाच, भागीराम सोनी, रमेश अरोड़ा, कंवलजीत बिट्टा, दलीप कथूरिया, विनोद, दीपक मदान, बब्बू आनंद, विक्की कुकड़ेजा, आशीष जैन सहित काफी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम ने हंस मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी में डोर टू डोर जनसंपर्क कर अशोक नगर में की नुक्कड़ सभा
Next Article मेरे हलके की जनता ने ही मुझे ‘बलवान’ बनाया है: दौलतपुरिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited