By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: जींद में उमड़े जन सैलाब ने दिखाया हरियाणा के लाल केजरीवाल की गारंटी के साथ चलेगी प्रदेश की जनता : गरजा
Share
Notification Show More
Latest News
प्रशासन के तुगलकी फैसले पर चोट:  युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर ने अपने कार्यालय में अस्थाई लाइब्रेरी खोली
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से बाहर शिफ्ट करने का विरोध जारी, युवा फर्श पर बैठकर कर रहे है सीईटी की तैयारी
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से दूर शिफ्ट करने का विरोध, पपीहा टूरिस्ट कॉपलैक्स के भवन में जगह देने की मांग
Fatehabad News
फतेहाबाद के जितेंद्र गोस्वामी का जलवा छाया अब हैदराबाद में भी, 8 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम हैक अकाउंट किया रिकवर
Fatehabad News
प्रवीन जोड़ा ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की
Fatehabad News
Aa
Aa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > जींद में उमड़े जन सैलाब ने दिखाया हरियाणा के लाल केजरीवाल की गारंटी के साथ चलेगी प्रदेश की जनता : गरजा
Fatehabad News

जींद में उमड़े जन सैलाब ने दिखाया हरियाणा के लाल केजरीवाल की गारंटी के साथ चलेगी प्रदेश की जनता : गरजा

Street Mail
Last updated: 2024/01/29 at 10:34 AM
Street Mail 1 year ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। आम आदमी पार्टी की जींद में आयोजित बदलाव जनसभा की चर्चा  हरियाणा के घर घर में है। जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने दिखा दिया कि प्रदेश की जनता खट्टर सरकार से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। ये बात आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह गरजा व प्रदेश सहसचिव लक्ष्य गर्ग ने कही। आप नेताओं ने कहा कि हरियाणा के घर घर में जींद की बदलाव जनसभा के चर्चा है। जींद में उमड़े जन सैलाब ने दिखा दिया कि हरियाणा के लाल केजरीवाल की गारंटी के साथ हरियाणा की जनता खड़ी है और 2024 में दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आप जिलाध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह गरजा ने कहा कि बदलाव जनसभा में केजरीवाल 1 लाख जीरो बिजली के बिल लेकर पहुंचे। इसकी पूरे हरियाणा में चर्चा है। दिल्ली में जनता को फ्री बिजली मिल रही है। पंजाब में 90 प्रतिशत ने ज्यादा लोगों को फ्री बिजली मिल रही है। इस बार हरियाणा की जनता भी आम आदमी पार्टी की सरकार लाकर अपने बिजली के बिल को जीरो करवाएगी। उन्होंने कहा कि जींद महासभा में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने बताया कि पंजाब में 40 लाख घरों में जीरो बिजली के बिल आते हैं। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में महज 20 महीने में 42,000 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। इसके साथ पंजाब में 664 मोहल्ला क्लिनिक चल रहे हैं, जबकि 125 बनकर तैयार हैं। इनमें अबतक 1 करोड़ से ज्यादा लोग फ्री इलाज, फ्री टेस्ट और फ्री दवाइयों की सुविधा ले चुके हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य व प्रदेश सहसचिव लक्ष्य गर्ग ने कहा कि जींद जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने दिखा दिया कि वे ईडी और सीबीआई से नहीं डरते हैं। उनमें हरियाणवी खून है। जो जनता की भलाई के लिए जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। आम आदमी पार्टी के एक एक कार्यकर्ता उनके सच्चे सिपाही हैं। हरियाणा के हरेक घर तक अरविंद केजरीवाल की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे। पंजाब के जीरो बिजली के बिलों को हरियाणा के हरेक गांव में जनता के बीच लेकर जायेंगे। इस बार हरियाणा की जनता भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।
Street Mail January 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article फतेहाबाद प्रेस क्लब का दल पाकिस्तान रवाना
Next Article फतेहाबाद से जजपा ऐसा चेहरा मैदान में उतारेगी, जो सभी की पहली पसंद होगा : दिग्विजय
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited

Removed from reading list

Undo