By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: कांग्रेस संदेश यात्रा में उमड़ रही भीड़ ने भाजपा सरकार की विदाई पर लगाई मोहर : दर्शन लाल हांसू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > कांग्रेस संदेश यात्रा में उमड़ रही भीड़ ने भाजपा सरकार की विदाई पर लगाई मोहर : दर्शन लाल हांसू
Fatehabad News

कांग्रेस संदेश यात्रा में उमड़ रही भीड़ ने भाजपा सरकार की विदाई पर लगाई मोहर : दर्शन लाल हांसू

Street Mail
Last updated: August 6, 2024 6:47 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE

रतिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस संदेश यात्रा को शहरी मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। यात्रा में उमड़ रही भीड़ ने साबित कर दिया है कि प्रदेश से भाजपा का अंत नजदीक आ चुका है और ग्रामीण मतदाताओं के साथ-साथ अब शहरी मतदाता भी कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहा है। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं रिटायर्ड चीफ इंजीनियर दर्शन लाल हांसू ने रतिया से कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ हिसार पहुंचे कांग्रेस संदेश यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना होते हुए कही। रतिया से दर्शन लाल हांसू के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिसार पहुंचकर कुमारी सैलजा का स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. हंसराज गंगवानी, डॉ. रामपाल, शेर सिंह कदावला, जसवंत गुंदली, प्रिंस गुंदली, नितेश कुमार, राजेश सिंह, सुरेंद्र जपलोत, अमित सोलरा, राजिंदर सिंह तूर, दीपक भांभू, बृज बाबल, सनी सिंह, नीरज कुमार, संदीप सिहाग, भगवान दास सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेता दर्शन लाल हांसू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव से प्रदेश में बदलाव की शुरूआत कर दी है। अब विधानसभा में बदलाव आना निश्चित हो गया है। लोग बीजेपी से तंग आ चुके हैं और उनकी कांग्रेस से उम्मीद अब विश्वास में बदल गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 सालों के शासन में प्रदेश बेरोजगारी के मामले में नंबर वन बन गया है। किसान अपने हकों की आवाज उठाने के लिए आज भी सडक़ों पर बैठे हैं परंतु बीजेपी सरकार उनकी मांग को मानने की बजाय लाठियां बरसाने का काम रही है। इसी प्रकार मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों सहित सभी वर्गों को बीजेपी सरकार ने सिवाय परेशान करने के कुछ नहीं किया। महिलाओं को महंगाई का तोहफा बीजेपी ने दिया है। कांग्रेस नेता दर्शन लाल हांसू ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से परेशान लोग सरकारी कार्यालयों में कामकाज के लिए चक्कर काट रहे हैं क्योंकि कभी पोर्टल नहीं चलते तो अगर पोर्टल चलते हैं तो कर्मचारी हड़ताल पर होते हैं। ऐसे में लोगों को कामकाज के लिए सरकारी कार्यालयों में चक्कर काटने पर मजबूर किया जा रहा है। यही स्थिति कर्मचारी वर्ग की है, बीजेपी सरकार से कर्मचारी वर्ग भी कुछ कम परेशान नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 साल से काबिज भाजपा सरकार से निजात पाने का समय आ रहा है और विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रदेश से विदाई तय है

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article जर्नलिस्ट यूनियन फतेहाबाद का गठन
Next Article किसान हित में घोषणाओं के लिए बैनीवाल ने जताया सीएम का आभार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited