By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: रथयात्रा को मिले अपार जनसमर्थन ने प्रदेश में परिवर्तन की लहर पर लगाई मोहर : बलविन्द्र कैरो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > रथयात्रा को मिले अपार जनसमर्थन ने प्रदेश में परिवर्तन की लहर पर लगाई मोहर : बलविन्द्र कैरो
Fatehabad News

रथयात्रा को मिले अपार जनसमर्थन ने प्रदेश में परिवर्तन की लहर पर लगाई मोहर : बलविन्द्र कैरो

Street Mail
Last updated: October 16, 2023 10:53 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला द्वारा 24 फरवरी को शुरू की गई हरियाणा परिवर्तन रथयात्रा दूसरे चरण में 17 अक्टूबर को फतेहाबाद जिले के रतिया हलके में पहुंचेगी। मंगलवार को प्रात: साढ़े 9 बजे हरियाणा परिवर्तन रथयात्रा रतिया हलके के गांव अहलीसदर पहुंचेगी। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए इनेलो जिला प्रधान बलविन्द्र कैरो ने बताया कि इस रथयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों में काफी उत्साह है और काफी संख्या में ग्रामीण रथयात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अहलीसदर के बाद अभय सिंह चौटाला प्रात: साढ़ 10 बजे गांव भड़ोलांवाली, साढ़े 11 बजे गांव नागपुर व दोपहर साढ़े 12 बजे गांव लाली में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां इनेलो नेता अभय चौटाला रमेश लाली के निवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इनेलो जिला प्रधान ने बताया कि इसके बाद रथयात्रा दोपहर 2 बजे गांव महमड़ा, 3 बजे चिम्मो, 4 बजे मोहम्मदपुर सोत्तर तथा शाम 5 बजे गांव भिरड़ाना पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि रथयात्रा को लेकर जोन वाईज कार्यक्रम बनाया गया है। इन जनसभाओं में सम्बंधित जोन के कार्यकर्ता और ग्रामीण भाग लेंगे। रैली को लेकर बलविन्द्र कैरो के नेतृत्व में इनेलो नेताओं द्वारा रतिया हलके के गांवों में जनसम्पर्क अभियान भी चलाया गया है। इस दौरान इनेलो नेताओं ने ग्रामीणों से जनसभाओं में पहुंचने की अपील की गई है। बलविन्द्र कैरो ने कहा कि रतिया क्षेत्र में पहुंचने पर गाडिय़ों के विशाल काफिले द्वारा इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल के बनाए हुए हरियाणा को भाजपा-जजपा की सरकार ने गर्त में पहुंचा दिया है। हर वर्ग के लोग इस सरकार से दुखी हैं। किसानों की खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं दिया जा रहा। प्रदेश की जनता अब इस जनविरोधी भाजपा-जजपा सरकार को बदलना चाहता है और चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली इनेलो पार्टी की सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। हरियाणा परिवर्तन रथयात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन ने प्रदेश में परिवर्तन की लहर पर मोहर लगाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि रतिया के बाद यह परिवर्तन यात्रा टोहाना और फतेहाबाद  विधानसभा के गांवों में भी पहुंचेगी जिसका जल्द ही शैड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article क्रिकेट स्टेट चैंपियनशिप जीत पाॅयनियर ने बढ़ाया जिले का मान- निर्मोही
Next Article सरकार की गलत नीतियों के कारण नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं बार्डर पर लगते गांव : अभय सिंह चौटाला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited