By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: गुरुद्वारा सिंह सभा की नई इमारत का हुआ शुभारंभ, आन विराजे सतगुर
Share
Notification Show More
Latest News
फतेहाबाद के जितेंद्र गोस्वामी का जलवा छाया अब हैदराबाद में भी, 8 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम हैक अकाउंट किया रिकवर
Fatehabad News
प्रवीन जोड़ा ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की
Fatehabad News
एसपी ने अभिभावकों से की बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नज़र रखने की अपील
Fatehabad News
बीजेपी नगर मंडल फतेहाबाद कार्यकारिणी का हुआ गठन ।
Fatehabad News
पायनियर कॉन्वेंट स्कूल के 9 विद्यार्थियों ने किया जे ई ई एडवांस क्वालीफाई
Fatehabad News
Aa
Aa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > गुरुद्वारा सिंह सभा की नई इमारत का हुआ शुभारंभ, आन विराजे सतगुर
Fatehabad News

गुरुद्वारा सिंह सभा की नई इमारत का हुआ शुभारंभ, आन विराजे सतगुर

Street Mail
Last updated: 2024/03/26 at 10:37 AM
Street Mail 1 year ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। शहर के जगजीवनपुरा में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की नवनिर्मित इमारत का शुभारंभ गुरु ग्रंथ साहिब के विराजने से हो गया। इसी उपलक्ष्य में शुक्रवार को रखे गए श्री अखंड पाठ का रविवार को भोग डाला और शब्द कीर्तन के माध्यम से गुरुओं की बाणी का गुणगान किया गया। इस अवसर पर तख्त श्री दमदमा साहिब के ज्ञानी गुरप्रीत सिंह ने जहां कथा के माध्यम से गुरुओं की महिमा का वर्णन किया वहीं भाई अमनदीप सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब और हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा सिंह सभा भाई दविंद्र सिंह ने शब्द कीर्तन के माध्यम से गुरुओं की बाणी का गुणगान किया। श्री अखंड साहिब के पाठ के शुभारंभ शुक्रवार से लेकर रविवार को भी शहर और आसपास के क्षेत्र की संगतों ने गुरुघर में दर्शन कर अपने आपको निहाल किया। इस अवसर पर ज्ञानी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि हमें हमेशा गुरु का सिमरन करना चाहिए क्योंकि जो वक्त बीत जाता है वो लौटकर नहीं आता। उन्होंने बताया कि बचपन गया तो जवानी आई, जवानी के बाद अधेड़ अवस्था तथा उसके बाद बुढ़ापा आता है लेकिन जो समय बीत जाता है वो वापिस नहीं आता इसलिए हमे सदा गुरुबाणी का सिमरन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारे गुरु राजाओं के राजा और महाराजाओं के भी राजा है। जब हम गुरु की शरण में आते हैँ तो अपने आपको गुरु के शरणागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो गुरु की शरण में आ जाता है गुरु जी उसे अपने गले लगा लेते हैँ चाहे वो अच्छा हो या बुरा। ज्ञानी जी ने कहा कि ये स्वभाव हमारे गुरु का ही है दुनियावी लोगों का स्वभाव ऐंसा नहीं होता है। दुनिया हमारे अवगुणों के कारण हमें स्वीकार नहीं करती लेकिन गुरु हमारे अवगुणों को भी अनदेखा करके हमें अपनाने का काम करते हैँ तथा सदमार्ग पर चलने का रास्ता दिखाते हैँ। उन्होंने बताया कि गुरु रामदास जी कहते हैँ कि हम अपने आपको गुरु की के समर्पित कर दें तो दुनियावी तौर तरीको को त्यागकर आऐं। अगर हम अपने आपको गुरु के समर्पित कर देंगे तो गुरु जी हमारे को इस भवसागर से पार ले जाने का काम करेंगे। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। समागम में प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा सिंह सभा, गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा, गुरुद्वारा नामधारी, गुरुद्वारा थाना रोड़, गुरुद्वारा माजरा रोड़, सुखमणी साहिब सेवा सोसायटी और यूथ खालसा सोसायटी के सदस्यों ने अपनी सेवाऐं दी
Street Mail March 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article सभी राजनीतिक दल आचार संहिता और डिफेसमेंट ऑफ प्रोपर्टी एक्ट की पालना सुनिश्चित करें : राहुल नरवाल
Next Article 52 मंडियों और खरीद केंद्रों पर खरीदी जाएगी किसान की फसल : उपायुक्त राहुल नरवाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited

Removed from reading list

Undo