By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: मेरे हलके की जनता ने ही मुझे ‘बलवान’ बनाया है: दौलतपुरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > मेरे हलके की जनता ने ही मुझे ‘बलवान’ बनाया है: दौलतपुरिया
Fatehabad News

मेरे हलके की जनता ने ही मुझे ‘बलवान’ बनाया है: दौलतपुरिया

फतेहाबाद हलके में छाया बलवान दौलतपुरिया का जलवा....

Street Mail
Last updated: September 24, 2024 10:34 am
Street Mail
10 months ago
Share
SHARE
Highlights
  • विभिन्न गांवों में हुआ जोरदार स्वागत, मिला अपार जनसमर्थन

फतेहाबाद। फतेहाबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया ने आज अपने चुनावी प्रचार अभियान को गति देते हुए फतेहाबाद हलके के गांव बनमंदोरी, मेहूवाला, ढिंगसरा, सिरढ़ान, किरढ़ान, बनावाली, धारनिया, सालमखेड़ा, ढ़ाणी मियां खां, चपला मोरी, बीघड़ आदि गांवों का तुफानी दौरा किया। हर गांव में कम्पाईन, ट्रैक्टर्स व मोटसाईकिल की भव्य यात्रा के साथ पुष्प वर्षा के बीच बलवान सिंह दौलतपुरिया का भव्य स्वागत किया गया। गांवों में उमड़ते जनसैलाब ने बलवान सिंह दौलतपुरिया का सिर ऊंचा कर दिया। लोगों ने ‘म्हारो बलवान जिंदाबाद’ ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से पूरा हलका गुंजायमान कर दिया। ग्रामीण दौरों में बलवान सिंह दौलतपुरिया के साथ कांग्रेस पार्टी के अनेक दिग्गज नेता भी साथ रहे।
गांवों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि अपनी हार को देखते हुए कुछ विपक्षी ऊल जलूल ब्यानबाजी कर रहे हैं। मुझे मौकापरस्त बताने वाले नेता पहले अपने गिरबान में झांक लें। फतेहाबाद हलके की जनता अच्छे से जानती है कि हर मौके पर उनका दौलतपुरिया उनके सुख दुख में साथ खड़ा है, इसलिए मेरे हलके की जनता ने ही मुझे बलवान बनाया है। बलवान दौलतपुरिया ने विपक्षियों को सलाह देते हुए कहा कि मुझ पर छींटाकशी करने से बेहतर है कि अपने चुनाव प्रचार पर ध्यान दें। अपने प्रोग्रामों गिने चुने कार्यकर्ताओं की ही सामने कुर्सियों पर बैैठाकर फर्जी भीड़ दिखाने वाले नेता हलके की जनता को झूठे सब्जबाग दिखा रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी से पहले से देश की सेवा करती आ रही है। देश आजाद होने के बाद से कांगेे्रस ने नए राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। कांग्रेस पार्टी ही जनता की सच्ची हितैषी पार्टी है। कांग्रे्रस के शासनकाल में जनता को हर सुख सुविधा उपलब्ध थी। हमारा प्रदेश विकास में नम्बर वन कहलाता था, खेलों में युवाओं को आगे बढऩे का मौका दिया। लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी व स्थाई रोजगार देने का काम किया। प्रदेश में सडक़ों, फ्लाईओवर व हाईवे का निर्माण करवाकर कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की उन्नति को बूस्ट किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने जनता को बरगलाकर सत्ता हथिया ली और हरियाणा के विकास का बंटाधार कर दिया। आज जनता त्राहि त्राहि कर रही है। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने हलके की जनता को विश्वास दिलाया कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर फतेहाबाद हलके का अभूतपूर्व विकास किया जाएगा। फतेहाबाद में विकास के लिए बड़े बड़े प्रोजेक्ट लाए जाएंगे। इंडस्टी हब बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। शहर से लेकर गांवों में कौने कौने तक समानता के आधार पर विकास कार्य होंगे। जन जन को सम्मान मिलेगा। कांगे्रस सरकार में लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी, स्थाई रोजगार मिलेंगे। माताओं बहनों को 2 हजार रुपये प्रति माह सम्मान दिया जाएगा। किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलेगी। पोर्टल सिस्टम में सरलीकरण किया जाएगा। 500 रुपये में प्रत्येक परिवार को गैस सिलेंडर मिलेगा और हर घर में खुशहाली लाने काम कांग्रेस सरकार करेगी। बलवान दौलतपुरिया ने कहा इस बदलाव को लाने के लिए सभी हलकावासियों को एकजुट होकर आगामी 5 अक्तूबर को ईवीएम पर हाथ के पंजे वाला बटन दबाना और मुझे विजयीभव का आशीर्वाद देना है

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article भ्रष्टाचारियों और गद्दारों को सबक सिखाने की ठान चुके है फतेहाबाद के जागरूक मतदाता : सुनैना चौटाला
Next Article राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने ढाण्ड में बड़ी जनसभा में दौलतपुरिया के लिए की वोटों की अपील
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited