By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: सरपंचों के अधिकार छीनना और लाठियां बरसाने का हिसाब लेने का आया समय : मोहन गढ़वाल, अरविंद सिहाग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > सरपंचों के अधिकार छीनना और लाठियां बरसाने का हिसाब लेने का आया समय : मोहन गढ़वाल, अरविंद सिहाग
Fatehabad News

सरपंचों के अधिकार छीनना और लाठियां बरसाने का हिसाब लेने का आया समय : मोहन गढ़वाल, अरविंद सिहाग

Street Mail
Last updated: September 14, 2024 10:27 am
Street Mail
11 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। सरपंच एसोसिएशन फतेहाबाद ने फतेहाबाद और रतिया से कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन करने की घोषणा की है। यह घोषणा आज फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह समाग खुंबर, फतेहाबाद ब्लाक प्रधान मोहन लाल गढ़वाल, रतिया ब्लाक प्रधान अरविंद सिहाग रत्ताखेड़ा व अन्य सरपंचों ने संयुक्त रूप से की। सरपंचों ने बैठक में फतेहाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया के प्रतिनिधि सुरेश दौलतपुरिया व अभिमन्यु दौलतपुरिया के अलावा रतिया से कांग्रेस नेता स. जरनैल सिंह को मौके पर बुलाया और उनका स्वागत करते हुए समर्थन का ऐलान किया। इस अवसर पर रतिया व फतेहाबाद के सरपंचों के अलावा जिला पार्षद, ब्लाक समिति मैम्बर भी मौजूद रहे। सरपंच एसोसिएशन के फतेहाबाद ब्लाक प्रधान मोहन लाल गढ़वाल व रतिया ब्लाक प्रधान अरविंद सिहाग रत्ताखेड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही से परेशान होकर सरपंचों ने यह फैसला लिया है क्योंकि भाजपा सरकार ने पंचायती राज के सभी अधिकार सरपंचों से छीन लिए थे वहीं झूठी घोषणा कर सरपंचों को बदनाम करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास का झूठा ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा के राज में गांवों में विकास कार्य ठप्प होकर रह गए। सरपंचों ने जब विकास की आवाज उठाई तो भाजपा सरकार ने उन पर लाठियां बरसाने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरपंच अपने ऊपर पड़ी एक-एक लाठी का हिसाब लेने को तैयार है। इसी के चलते सरपंचों द्वारा आज कांग्रेस पार्टी का दामन थामा गया है। सरपंच फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया और रतिया से जरनैल सिंह को भारी मतों से जीताकर विधानसभा में भेजने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर ही उन्हें उनके छीने गए हक वापस मिल सकते हैं। इस अवसर पर भूथन सरपंच राजकुमार, वेद पुनिया बींजा लाम्बा, रामचन्द्र झलनियां, अनिल गढ़वाल भोडिय़ाखेड़ा, दीपक कम्बोज हरिपुरा, सुरेश कम्बोज दरियापुर, महाराणा प्रताप शहीदांवाली, राजकुमार ढाणी चानण, जोगिन्द्र जोगी कुकड़ांवाली, जगतपाल काजलहेड़ी, रणबीर सिंह बोसवाल, जसविन्द्र जस्सी भिरड़ाना, लक्ष्मण हिजरावां, हेमराज खान मोहम्मद, विक्की अहलीसदर, जितेन्द्र कोमल बहलभमिया, जसवीर कौर खैरातीखेड़ी, रतिया ब्लाक प्रधान अरविंद सिहाग रत्ताखेड़ा, प्रशोतम कमाना, सुनील फुलां, गुरतेज कंवलगढ़, सुखवीर सिंह भानीखेड़ा, दिनेश भारती भरपूर, ब्लाक फतेहाबाद से बलवान सिंह रणवां बनगांव, हनुमान पोटलिया धारनियां, नवदीप सिंह टाली, संजय खिलेरी खाराखेड़ी, हवा सिंह ढाबी, विकास कम्बोज बरसीन, गुरनाम सिंह सालमखेड़ा, हरिकिशन कटारिया बीघड़, मनोज गाढ़ा ढाणी ठोबा, रवि गढ़वाल पूर्व सरपंच ढाणी ठोबा, सुलखन सिंह भीमा बस्ती, जगतपाल काजलहेड़ी, रामनारायण बिसला, अनूप सिंह सरवरपुर, बलजीत बैनीवाल खाबड़ा, बलवंत सिंह ढाबी कलां, पवन रामसरा, आशु सिंगला भट्टू, मुकेश माचरा बनमंदौरी, प्रदीप सिरढान, ठेकेदार दिनेश गढ़वाल ढाणी ठोबा, हरीश बंसल अकांवाली, मान सिंह मील शहीदांवाली सहित अनेक सरपंच मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article पायनियर में हिंदी दिवस पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
Next Article विधायक नहीं था तब भी गोरखपुर में बनवाए माइनर, दहमान में अब नहीं भरता बरसाती पानी: दुड़ाराम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited