By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: फतेहाबाद जिला से बेहतर अमृत सरोवर कही नहीं- देवेन्द्र सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > फतेहाबाद जिला से बेहतर अमृत सरोवर कही नहीं- देवेन्द्र सिंह
Fatehabad News

फतेहाबाद जिला से बेहतर अमृत सरोवर कही नहीं- देवेन्द्र सिंह

Street Mail
Last updated: July 3, 2024 9:18 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE
फतेहाबाद: पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता देवेन्द्र सिंह ने दावा किया है कि फतेहाबाद जिले से बेहतर अमृत सरोवर किसी जिले में नहीं है। श्री सिंह कल सांय प्रेस क्लब में चाय पर चर्चा कार्यक्रम मेें मीडिया से रूबरू हो रहे थे। कार्यकारी अभियंता ने कहा सामान्यत: लोग अमृत सरोवर और अमृत प्लस सरोवर को एक ही मान बैठते है। इस वजह से उन्हें लगता है कि उनके जोहड़ पर तो कोई काम नहीं हुआ। अमृत सरोवर योजना में सिर्फ जोहड़ की गाद निकाल कर उसे निर्मल किया जाता है लेकिन अमृत प्लस में जोहड़ों की सफाई के अलावा जोहड़ों किनारे ट्रैक व पौधारोपण, बेंच आदि लगाकर सौंर्दर्यीकरण किया जाता है। कार्यकारी अभियंता ने कहा मानसून में टै्रक के नीचे मिट्टी खिसकने का खतरा रहता है लेकिन ग्रामीण चिंता ना करें। जिस भी ठेकेदार ने काम किया है, तीन वर्ष तक उस ट्रैक को दुरूस्त करने की जिम्मेदारी उसकी है। सरपंचों को 21 लाख रुपये तक खर्च करने की छूट पर देवेन्द्र सिंह ने कहा सरकार ने सरपंचों की बड़ी मांग पूरी कर दी है। इससे सरपंचों की स्वायत्तता बढ़ेगी। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि दो हजार आबादी वाले सभी गांवों की फिरनी पक्की की जा चुकी है। लगभग 95 फीसदी गांवों की फिरनी पर स्ट्रीट लाईट लगाने का काम हो चुका है या काम जारी है। प्रेस क्लब में पहुंचने पर प्रेस क्लब के प्रधान विजय मेहता व अन्य सदस्यों ने कार्यकारी अभियंता को बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जूनियर इंजिनियर अजय सैनी, प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य संजय आहुजा, अमित रूखाया, जितेन्द्र मोंगा, योगेश अरोड़ा, विनोद शर्मा, विनोद अरोड़ा, सतीश खटक, मुकेश नारंग, सन्नी ग्रोवर, गोल्डी ग्रोवर, पंकज बंसल आदि उपस्थित थे।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article राजीव सेतिया सर्वसम्मति से चुने गए नागरिक अधिकार मंच के संयोजक
Next Article तीर्थ यात्रा के लिए दहमन गांव से रवाना हुआ एक और जत्था
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited