By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: सूर्य नमस्कार से ही होगी पूरी दुनिया में आरोग्य की क्रांति : आयुष योग सहायक अनिल कुमार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > सूर्य नमस्कार से ही होगी पूरी दुनिया में आरोग्य की क्रांति : आयुष योग सहायक अनिल कुमार
Fatehabad News

सूर्य नमस्कार से ही होगी पूरी दुनिया में आरोग्य की क्रांति : आयुष योग सहायक अनिल कुमार

Street Mail
Last updated: February 7, 2025 7:21 am
Street Mail
6 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। हरियाणा सरकार व हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे हर घर हर परिवार सूर्य नमस्कार महा अभियान के तहत गांव सरवरपुर व दरियापुर की आंगनबाड़ी सैंटरों पर ग्रामीणों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। इन शिविरों में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। आयुष योग सहायक अनिल कुमार ने सरवरपुर में जबकि आयुष योग सहायक मनोज कुमार ने दरियापुर में सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण दिया।
आयुष योग सहायक अनिल कुमार ने बताया कि यह अभियान 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती से प्रारंभ होकर के 12 फरवरी महर्षि दयानंद जयंती तक चलाया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अजीत कुमार के आदेश अनुसार कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर अंबिका पांटा के निर्देशानुसार गांव-गांव में ग्रामीणों को सूर्य नमस्कर का अभ्यास करवाया जा रहा है। सरवरपुर व दरियापुर आंगनबाड़ी सैंटरों में सूर्य नमस्कार अभ्यास का प्रशिक्षण देते हुए आयुष योग सहायकों ने बताया कि यह अभियान अभी अपने अंतिम पड़ाव पर है, शिखर पर है। प्रतिदिन इसमें संैकड़ो साधक भागीदारी करते हैं व प्रतिज्ञा भी लेते हैं कि हम सूर्य नमस्कार जैसी योग क्रियाओं को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर खुद को स्वस्थ रखेंगे। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए आयुष योग सहायक अनिल कुमार ने कहा कि सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है। सूर्य नमस्कार का अभ्यास हमारे सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम है। इसके दैनिक अभ्यास से हमारा शरीर निरोगी, स्वस्थ और चेहरा ओजपूर्ण हो जाता है। महिला हों या पुरुष, बच्चे हों या वृद्ध, सूर्य नमस्कार सभी के लिए बहुत लाभदायक है। सूर्य नमस्कार में लयबद्ध श्वास पैटर्न फेफड़ों को हवादार बनाता है और रक्त को ऑक्सीजन देता है, जिससे विषहरण में आसानी होती है। बेहतर लसीका प्रवाह विषाक्त पदार्थों को उत्सर्जन अंगों तक ले जाने में मदद करता है, जिससे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर आंगनबाडिय़ों के समस्त स्टाफ सहित महिलाओं, बच्चों व आयुष्मान आरोग्य मंदिर दरियापुर की सीएचओ सहित तमाम स्टाफ ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article दि ऑलिव स्कूल और हाइट क्लासेस के सहयोग से  कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं के छात्रों के लिए आयोजित  छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न
Next Article बीएड कॉलेज में ‘शिक्षण अभिरुचि’ पर कार्यशाला, प्रभावी शिक्षक बनने के गुर सिखाए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited