By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: विधानसभा घेराव को लेकर फतेहाबाद से हजारों किसानों ने किया चण्डीगढ़ कूच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > विधानसभा घेराव को लेकर फतेहाबाद से हजारों किसानों ने किया चण्डीगढ़ कूच
Fatehabad News

विधानसभा घेराव को लेकर फतेहाबाद से हजारों किसानों ने किया चण्डीगढ़ कूच

Street Mail
Last updated: September 26, 2023 10:44 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE

फतेहाबाद: प्रदेश में बाढ़ व सेम से खराब हुई फसलों के मुआवजे सहित किसानों की अन्य मांगों को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर हजारों किसानों ने मंगलवार को फतेहाबाद से विधानसभा कूच शुरू कर दिया है। विधानसभा कूच के लिए फतेहाबाद में डीसी कार्यालय के बाहर चल रहे पक्का पड़ाव पर फतेहाबाद के अलावा हिसार, सिरसा व अन्य जिलों से भी काफी संख्या में किसानों ने भी भाग लिया। यहां से किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों व राशन-पानी लेकर चण्डीगढ़ के लिए निकले। विधानसभा कूच का नेतृत्व किसान संघर्ष समिति पगड़ी संभाल जट्टा के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान कर रहे हैं। डीसी कार्यालय से जैसे ही किसानों का जत्था निकाला, जीटी रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। विस कूच में काफी संख्या में महिलाएं भी भाग ले रही है। किसान फतेहाबाद से रतिया होते हुए आज रात नथवान पहुंचेंगे। बुधवार सुबह वे कुलां, टोहाना होते हुए धमतान साहिब में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद धरोदी, शिमला होते हुए 28 को कलायत में पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 29 को क्योकड़ में, 30 को इस्माईलाबाद तथा 1 अक्टूबर को अम्बाला में रात्रि विश्राम होगा। 2 अक्टूबर को किसान चण्डीगढ़ में विधानसभा का घेराव करेंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article फतेहाबाद में दो पटवारी सेवा से बर्खास्त, उपायुक्त ने जारी किए आदेश
Next Article डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्स व जीडीए पर लगाया लापरवाही का आरोप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited