By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव बस्ती भीमा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव बस्ती भीमा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Fatehabad News

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव बस्ती भीमा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Street Mail
Last updated: December 6, 2023 10:32 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। गांवों का विकास होगा तो देश का विकास होगा। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर एक नागरिक को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है और यात्रा के दौरान ही पात्र व्यक्तियों को लाभ देना है। यह बात विधायक दुड़ाराम ने गांव बस्ती भीमा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गांव के विकास से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओजस्वी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास की रूपरेखा तैयार की हैं। गांव का विकास अब गली-नाली के निर्माण तक सीमित नहीं है। गांव के चहुंमुखी विकास के लिए नौ सूत्री कार्यक्रम पर काम शुरू किया गया हैं। उन्होंने कार्यक्रम में नागरिकों से 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, प्रगतिशील किसानों, पशुपालकों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा विधार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। विधायक दुड़ाराम ने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक गांव के विकास पर करोड़ों रुपये खर्च कर शहरी तर्ज पर गांव का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदेश में शुरू की गई है। इस यात्रा से निश्चित रूप से गरीब परिवारों तथा प्रदेशवासियों को लाभ पहुंचेगा। यह यात्रा भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने में नागरिकों को ज्ञानवर्धक सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 9 वर्षों में हरियाणा में सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता, सहिष्णुता के साथ-साथ उन बदलावों के साक्षी रहे हैं, जिनसे हर आदमी का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ है। व्यवस्थाएं जब घर तक पहुंचने लगता है तो जीवन कैसे बदलता है यह सभी नागरिक अब खुशी महसूस कर रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन से सुशासन और सुशासन से सेवा के संकल्प के परिणामों की झलक सरकार के कार्यों में मिल रही है और जनता की इसकी सराहना कर रही है।  

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article बिजली कनेक्शन देने में मनमानी का आरोप
Next Article भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम में 8 करोड़ 18 लाख से बनेगा सिंथैटिक ट्रैक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited