By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: वेद फूलां ने संभाली चुनावी कमान, भट्टू ब्लॉक में अंवितका तंवर के साथ किया जनसंपर्क  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > वेद फूलां ने संभाली चुनावी कमान, भट्टू ब्लॉक में अंवितका तंवर के साथ किया जनसंपर्क  
Fatehabad News

वेद फूलां ने संभाली चुनावी कमान, भट्टू ब्लॉक में अंवितका तंवर के साथ किया जनसंपर्क  

Street Mail
Last updated: May 13, 2024 10:50 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं हरकोफेड के चेयरमेन वेद फूलां ने चुनावी कमान संभाल ली है। भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका तंवर के साथ भट्टू ब्लॉक में चुनावी प्रचार किया। भट्टू ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जाकर जनसभाएं की और भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के लिए वोटों की अपील की। जनसभाओं में पहुंचने पर उनका ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। आज के अपने दौरे के दौरान वे गांव ढिंगसरा, मेहूवाला, बनमंदौरी, पीलीमंदोरी, ठुईयां, ढाबीकलां, ढाबी खुर्द, दैय्यड़ और किरढ़ान पहुंचे जहां ग्रामीणों से वोटों की अपील की। भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका तंवर ने ग्रामीणों से वोटों की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ने इलाके की जनता के मन की बात को देखते हुए अशोक तंवर को चुनावी मैदान में उतारा है, अब आप सबका दायित्व बनता है कि अशोक तंवर को भारी मतों से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजें।  वहीं चेयरमेन वेद फूलां ने ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीति और नीयत में कोई फर्क नहीं है, भाजपा जो कहती है वो करती है, पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने देश और देशवासियों से जो वायदे किए उसे पूरे किए और अपने वादों पर खरी उतरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने देश के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई और उसका लाभ अंतिम छोर तक बैठे लाभार्थी तक पहुंचाना सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि आज देश का नाम विश्व में बढ़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है, क्योंकि हमारे देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वे कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता का भरोसा केवल भाजपा पर है। क्योंकि अन्य दलों को 70 वर्षों तक मौका देकर जनता ने देख लिया, मगर अब देश की जनता ऐसे दलों और नेताओं को मौका नहीं देना चाहती जो देशहित की बजाए स्वार्थ की राजनीति करते हों। वेद फूलां ने इलाके की जनता से बढ़चढ़ कर मतदान में भाग लेने और कमल के फूल के निशान के बटन को दबाकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर को भारी मतों से विजयी दिलाने की अपील की। आज के दौरे के दौरान उनके साथ भट्टू मंडल अध्यक्ष संदीप नेहरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश भंाभू, सुभाष, आईटी सेल जिलाध्यक्ष, रणदीप गिलाखेड़ा, सुरेंद्र पीलीमंदोरी, सतबीर मेहूवाला, सुशील भट्टू, शीशपाल डूडी, जसवंत माचरा, बृजलाल नंबरदार, अरूण सांवत, ओमप्रकाश प्रधान, सुखदेव शर्मा सरपंच ढाबी, राजेंद्र कसवां, संदीप नंबरदार, राजू फागना, देवीलाल गोदारा, सोनू पूर्व सरपंच बीघड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नेहा मित्तल सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article गरीबों-पिछड़ों और दलितों को प्रधानमंत्री मोदी ने समाज की मुख्यधारा से जोड़ा: डा. अशोक तंवर
Next Article ओम निवास स्कूल का नितिन व नंदिनी रहे प्रथम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited