By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: गौशाला में जाकर गौमाता की सेवा कर सांसद बराला की दीर्घायु की कामना की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > गौशाला में जाकर गौमाता की सेवा कर सांसद बराला की दीर्घायु की कामना की
Fatehabad News

गौशाला में जाकर गौमाता की सेवा कर सांसद बराला की दीर्घायु की कामना की

Street Mail
Last updated: December 5, 2024 9:36 am
Street Mail
8 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का जन्मदिन वीरवार को फतेहाबाद शहरी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूली बच्चों के बीच जाकर व गौसेवा कर मनाया गया। भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष शम्मी ढींगड़ा के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले गौशाला में जाकर गौसेवा की। उन्होंने गौमाता को हरा चारा और गुड़ खिलाकर सांसद सुभाष बराला के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। गौमाता से आशीर्वाद लेने के बाद भाजपा नेताओं ने स्वामी नगर स्थित सरकारी स्कूल और सेवा भारती स्कूल में जाकर बच्चों के साथ सुभाष बराला का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। भाजपा नेताओं द्वारा स्कूली बच्चों को फल-फ्रूट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता कंवल चौधरी द्वारा किया गया। इसके बाद भाजपा नेता शहरी की झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचे और उन्हें फल वितरित किए। भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष शम्मी ढींगड़ा ने कहा कि सांसद सुभाष बराला सदैव फतेहाबाद जिले के विकास को लेकर प्रयासरत रहे हैं। अपने मिलनसार स्वभाव के कारण आज वह जन-जन के प्रिय नेता बने हुए हैं। शहरी मंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुभाष बराला को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीन जोड़ा, अनिल सिहाग, वरिष्ठ भाजपा नेता रामराज मेहता, विजय गोयल, अवतार सिंह मोंगा, जगदीप मोंगा, मुलखराज चावला, जिला मीडिया प्रभारी पवन कुमार, इन्द्र बत्तरा, नायब सिंगीकाट, बनवारी लाल गहलोत, राजकुमार सूरा, विक्रम मराठी, राजेश जांगड़ा, नरेश सरदाना, रामकुमार मेहरा, सागर बुद्धिराजा, भुवन नागपाल, दिनेश नागपाल, शीलू तनेजा, राकेश कामरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट मैच का आयोजन, चारों हाउसों के बच्चों ने दिखाया अपना जोश
Next Article फसल अवशेष प्रबंधन पर प्रोत्साहन राशि के लिए पंजीकरण करने की तिथि 8 दिसंबर तक बढ़ी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited