By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: आप मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाओ, विधानसभा में जाकर मैं लाऊंगा असली विकास: दौलतपुरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > आप मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाओ, विधानसभा में जाकर मैं लाऊंगा असली विकास: दौलतपुरिया
Fatehabad News

आप मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाओ, विधानसभा में जाकर मैं लाऊंगा असली विकास: दौलतपुरिया

कांग्रेस की सरकार बनने पर फतेहाबाद में लाएंगे कल्याणकारी प्रोजेक्ट

Street Mail
Last updated: September 30, 2024 9:50 am
Street Mail
10 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। पिछले 10 सालों में फतेहाबाद हलके का विकास बहुत पिछड़ गया है। मौजूदा विधायक की नाकामी के कारण फतेहाबाद में आने वाले बड़े बड़े प्रोजेक्ट हाथ से निकल गए, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। यह बात कांग्रेस के प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया ने आज चार मरला कॉलोनी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। शिवपुरी के सामने चार मरला कॉलोनी के चौक पर आयोजित जनसभा में पहुंचने पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने बलवान सिंह दौलतपुरिया का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। यहां स्थानीय लोगों द्वारा सभी के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचने लोगों ने उत्साह के साथ बलवान सिंह दौलतपुरिया को अपना समर्थन दिया। अनेक परिवारों ने यहां दौलतपुरिया के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाईन की। लोगों को पार्टी ज्वाईन करवाने के उपरांत दौलतपुरिया ने जनता को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। अपने संबोधन में बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि मौजूदा विधायक की नाकामी के कारण फतेहाबाद के हिस्से के बड़े बड़े प्रोजेक्ट हाथ से चले गए। पहले कचरा प्रबंधन के लिए गांव मताना में लगने वाले प्रोजेक्ट को हांसी शिफ्ट कर दिया गया और उसके बाद फतेहाबाद में बनने वाले मैडिकल कॉलेज को टोहाना में शिफ्ट कर दिया गया। आम जनता को आज उन विधायक से पूछना चाहिए कि उनके हिस्से का विकास उन्हें क्यों नहीं दिया गया। दौलतपुरिया ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में फतेहाबाद में रिकॉर्ड तोड़ काम हुए। बड़े बड़े प्रोजेक्ट लाए गए। जनता कांग्रेस की सरकार में खुश थी, लेकिन भाजपा सरकार ने 10 सालों में लोगों के चेहरों से मुस्कान तक छीन ली। दौलतपुरिया ने लोगों से आह्वान किया कि आप सब मिलकर इस बार कांग्रेस की सरकार बनाओ। विधानसभा में जाकर मैं फतेहाबाद का असली विकास लेकर आऊंगा। इस अवसर पर लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भाई बलवान दौलतपुरिया जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया तथा विश्वास दिलाया कि आने वाली 5 अक्तूबर को अपना एक एक कीमती वोट भाई दौलतपुरिया को देकर कांग्रेस के हाथ मजबूत बनाएंगे

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article भगवान को अभिमान पसंद नहीं – साध्वी शांत योगानंद
Next Article रतिया में जरनैल की आंधी में उड़े भाजपा के तंबू, गांवों में भाजपा का हो रहा जमकर विरोध : सुभाष खिलेरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited