By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: युवा बोले-तीसरी बार बनाएंगे बिना खर्ची-पर्ची निष्पक्ष भर्ती करने वाली भाजपा सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > युवा बोले-तीसरी बार बनाएंगे बिना खर्ची-पर्ची निष्पक्ष भर्ती करने वाली भाजपा सरकार
Fatehabad News

युवा बोले-तीसरी बार बनाएंगे बिना खर्ची-पर्ची निष्पक्ष भर्ती करने वाली भाजपा सरकार

कंपीटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं ने भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम को दिया समर्थन

Street Mail
Last updated: October 1, 2024 8:52 am
Street Mail
10 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। भाजपा सरकार में युवाओं को बिना पर्ची खर्ची मेरिट पर मिली नौकरी के काम का आज प्रदेश में डंका बज रहा है। सरकार के इस काम से प्रभावित होकर भूना के आईसीएस कोचिंग सेंटर के भारी संख्या में युवाओं ने भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम को खुला समर्थन देने का ऐलान किया। समर्थन के लिए युवा शक्ति का आभार जताते हुए दुड़ाराम ने कहा कि पिछले 10 साल में युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची नौकरी मिल रही है क्योंकि भाजपा राज में निष्पक्ष भर्ती होती है जिसके चलते आज प्रदेश के युवाओं को नौकरी की पर्ची लेकर किसी नेता के पास जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरिट के आधार पर नौकरी मिलने से आज प्रदेश के युवा नौकरी के लिए नेता को ढूंढने की बजाय अच्छे कोचिंग सेंटर ढूंढते हैं। उन्होंने युवाओं को कहा कि आगामी 5 अक्टूबर को कमल के निशान के सामने वाला बटन दबाकर फतेहाबाद में कमल खिलाएं ताकि प्रदेश में प्रचंड बहुत से तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बन सके। दुड़ाराम ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर 2 लाख युवाओं को बिना खर्ची पर्ची निष्पक्ष भर्ती करके सरकारी नौकरी देने का भाजपा का वादा है। कार्यक्रम में युवाओं ने भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम से विधायक बनने के बाद भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी करवाने सहित कई मांगे रखी जिस पर दुड़ाराम ने युवाओं को उनकी हर आवाज सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर कोचिंग सेंटर के प्रबंधक व भूना क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article भूना और गोरखपुर के लोगों को कांग्रेस और भाजपा ने ठगा, वोट से बदला लेगी जनता : कमल बिसला
Next Article भूना में ब्राह्मण सभा ने दिया बलवान दौलतपुरिया को समर्थन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited