By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने किसानों को दिया हर संभव सहायता का आश्वासन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > JAKHAL NEWS > राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने किसानों को दिया हर संभव सहायता का आश्वासन
JAKHAL NEWS

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने किसानों को दिया हर संभव सहायता का आश्वासन

-राज्यसभा सांसद ने आगजनी से हुई गेंहू फसल की क्षति का किया मौके पर जाकर निरीक्षण

Street Mail
Last updated: April 18, 2025 9:45 am
Street Mail
4 months ago
Share
SHARE

टोहाना, 18 अप्रैल। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शुक्रवार को गाँव समैण में आग लगने से नष्ट हुई गेंहू की फसल का मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
मौके पर मौजूद किसानों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। किसानों की पूरी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई है। हालांकि यह संतोष की बात है कि इस घटना में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई, परंतु कटी हुई फसल के साथ-साथ पशुओं के चारे का भी बड़ा नुकसान हुआ है। कुछ किसानों ने ठेके पर ज़मीन लेकर फसल बोई थी, जिनका आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों को शीघ्र और उचित मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि वह केंद्र व राज्य सरकार से पत्राचार कर अधिकतम राहत दिलाने का प्रयास करूंगा। सरकार से आग्रह किया जाएगा कि भविष्य में इस प्रकार की आपदाओं की भरपाई के लिए एक स्थायी नीति बनाई जाए ताकि किसानों को समय पर सहायता मिल सके। जैसे पहले नरमा कपास की फसल सूंडी से खराब होने पर मुआवजा नहीं मिलता था, लेकिन उसकी भी अब भरपाई की जा रही है। सांसद बराला ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसान हितैषी नीतियों पर कार्य कर रही हैं और हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। इसी तरह इस घटना में भी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के हित में निर्णय लेगी। इस मौके पर किसान नेता एवं किसान, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत के लिए फतेहाबाद जिले की जनता उत्सुक : प्रवीण जोड़ा
Next Article विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने किया मंडियों का औचक निरीक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited