By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: जाखल में पत्नी व साले की प्रताडऩा से तंग आकर पति ने मौत को लगाया गले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > JAKHAL NEWS > जाखल में पत्नी व साले की प्रताडऩा से तंग आकर पति ने मौत को लगाया गले
JAKHAL NEWS

जाखल में पत्नी व साले की प्रताडऩा से तंग आकर पति ने मौत को लगाया गले

Street Mail
Last updated: August 16, 2023 10:15 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE

जाखल: जाखल में एक पति ने पत्नी और साले की प्रताडऩा से तंग आकर पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं मामले में पति की जेब से एक सुसाईड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई और रेलवे में टै्रकमैन के पद पर तैनात सोमनाथ की शिकायत पर मृतक की पत्नी नीलम व साले कुलदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दिए बयान में सोमनाथ ने बताया कि उसके भाई टिंकू की शादी तितरम निवासी नीलम के साथ अप्रैल में हुई थी। उसने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के मध्य अनबन रहने लगी। अनबन के पीछे एक प्लॉट का विवाद था। आरोप है कि मृतक की पत्नी चाहती थी कि उसका पति टिंकू प्लॉट उसके नाम कर दें, लेकिन मृतक इस बाद के राजी नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों में अनबन रहती थी। सोमनाथ के अनुसार मृतक का साला भी प्लॉट को अपनी बहन के नाम करवाने लिए जीजा टिंकू पर दबाव बनाता था। आरोप है कि मृतक के साले कुलदीप ने प्लॉट अपनी बहन के नाम न करने पर मृतक को दहेज के मुकदमें में फसाने की धमकी दी थी। मृतक के भाई ने बताया कि 15 दिन पहले उसके भाई टिन्कु की पत्नी झगड़ा कर मायके चली गई थी। इस बात को लेकर उसका भाई परेशान था। सोमनाथ ने पुलिस को बताया कि परेशानी चलते उसके भाई टिन्कू ने घर की छत पर लगे पंखे लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई का कहना है कि उसके भाई की जेब से एक सुसाईड नोट उसे मिला है, उसे उसने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने सुसाईड नोट को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article डा. सिवाच हुए कांग्रेसी, कांग्रेस का परिवार बढ़ा तो एक नये गुट में हुआ इजाफा
Next Article कांग्रेस में जाना सभी कार्यकर्ताओं का सांझा निर्णय  : डा वीरेंद्र सिवाच
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited