By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: टेंडर रद्द करने पर नपा के खिलाफ लामबंद हुए पार्षद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Ratia News > टेंडर रद्द करने पर नपा के खिलाफ लामबंद हुए पार्षद
Ratia News

टेंडर रद्द करने पर नपा के खिलाफ लामबंद हुए पार्षद

मिलीभगत का आरोप लगा सीएम को भेजी शिकायत

Street Mail
Last updated: July 15, 2023 9:58 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE

रतिया/जसपाल: रतिया नगर पालिका द्वारा करोड़ो रुपये की लागत से शहर में करवाए जाने वाले विकास कार्यो के टेंडर रद्द किये जाने के विरोध में पार्षदों ने आज रोष जताया। पार्षदों का आरोप है कि नगर पालिका ने मिलीभगत कर टेंडर रद्द किये है। पार्षदों ने इस मामले में सीएम मनोहर लाल व स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री कमल गुप्ता को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पार्षदों का कहना है प्रदेश सरकार उन्हें जांच में शामिल करें और दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी जांच हो। नगर पालिका उपाध्यक्ष जोगेंद्र नंदा, पार्षद सुमन रानी, अजमेर सिंह, हरबंस कौर, जसविंद्र कौर, धीरज कुमार, अजय गुप्ता, पार्षद विजय गर्ग, नीरु बाला, पिंकी, गौरव शर्मा व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखविंद्र गोयल ने कहा कि नगर पालिका के पास मौजूदा समय में विभिन्न खातों में करीब 15 करोड़ रुपये की राशि पड़ी है। इसी माह 11 जुलाई को नपा की बैठक में 19 करोड़ रुपये का बजट विकास कार्यो को लेकर पास किया गया था। उनका कहना है कि नगर पालिका ने शहर में अब तक एक रुपये का भी विकास कार्य नहीं करवाया। जून 202 3  में नगर पालिका ने 34 विकास कार्यो के लिए टेंडर जारी किये थे। लेकिन नगर पालिका अधिकारियों ने मिलीभगत कर टेंडरो के एस्टीमेंटों में खामियां बताकर टेंडरों को रद्द कर दिया। नपा ने टेंडर रद्द करने से पहले हाउस व फाइनेंस कमेटी का अवगत भी नहीं करवाया। इससे नगर पालिका पार्षदों व लोगों में रोष है। पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका के अधिकारी शहर में विकास कार्य नहीं करवाना चाहते जिससे शहर में सरकार की बदनामी हो रही है। प्रदेश की मांग है कि रद्द किए गए टेंडरों की जांच की जाए और गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करे

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article लिपिकों को 35400 वेतनमान देने की मांग को लेकर 18 जुलाई तक हड़ताल बढ़ाई
Next Article डॉ. अशोक तंवर ने घग्गर पुल पर पहुंचकर जलभराव का लिया जायजा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited