By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: शहर में डोर टू डोर कचरा उठान का कार्य शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Tohana News > शहर में डोर टू डोर कचरा उठान का कार्य शुरू
Tohana News

शहर में डोर टू डोर कचरा उठान का कार्य शुरू

Street Mail
Last updated: November 1, 2023 10:06 am
Street Mail
2 years ago
Share
SHARE
टोहाना: शहरवासियों की डोर टू डोर कचरा उठाने की लंबित मांग अब पूरी हो गई है। डोर टू डोर कचरा उठाने का काम पहली नवंबर से शुरू हो गया है। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग आखिरकार विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के प्रयास से सिरे चढ़ गई है। डोर टू डोर कचरा उठाने के कार्य में आ रही दिक्कतों और तकनीक कमियां दूर कर ली गई है और अब शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।
गौरतलब है कि विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने नगर परिषद टोहाना क्षेत्र में सफाई के लिए लोगों की मांग अनुसार डोर टू डोर उठान करने के निर्देश दिये थे। इस कार्य में अनेक तकनीकी खामियां थी, जिसे सिलसिलेवार दूर कर प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया गया है। नगर परिषद टोहाना पहले अस्थाई रूप से बने डम्पिंग स्थानों पर कचरा इकट्ठा कर रही थी जिससे शहर की सुंदरता पर असर पड़ने के साथ साथ लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद ने घर-घर से कचरा उठाने के लिए टेंडर जारी किया था जिसे अब ओपन कर दिया गया है। टेंडर में स्वीकृत एजेंसी द्वारा अब घर घर से कूड़ा उठाने का काम किया जाएगा।
एजेंसी को दो करोड़ रुपये में मिला कचरा कलेक्शन का काम
डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाया था। जिसे सिरसा की एक कंपनी ने 2.075 करोड़ रुपए में टेंडर ले लिया है। टेंडर वर्क अलाट होने के बाद अब यह कंपनी 1 नवंबर से शहर के सभी वार्डों में डोर टू डोर जाकर टिप्परों व रेहडिय़ों से कचरा कलेक्शन करेगी। शहर में बने लगभग 50 अस्थाई डंपिंग प्वाइंटों से भी कचरा उठाने का काम करेगी। इस योजना में सेग्रीगेशन भी किया जाएगा। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन होने से शहर में जगह-जगह लगने वाले कूड़े कचरे के ढेर से निजात मिलेगी।
कूड़ा उठाने के लिए लगाए 15 वाहन
घर घर कूड़ा उठाने के लिए 15 वाहन लगाए जायेंगे। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने बताया कि एजेंसी को काम अलाट कर दिया गया है और पहली नवंबर से एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के पास 132 सफाई कर्मचारी काम कर रहे है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एजेंसी द्वारा काम किए जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के कर्मचारी भी पहले की तरह सफाई का काम करते रहेंगे।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article जोनल स्तर पर गायन तथा वन एक्ट प्ले में भी डी०ए०वी० ने मारी बाजी
Next Article वाहनों की नई पंजीयन सीरिज होगी शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited