By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: अब एप पर फेस स्कैन से लगेगी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी, नहीं हो सकेगी धांधली : कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली
Share
Notification Show More
Latest News
प्रशासन के तुगलकी फैसले पर चोट:  युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर ने अपने कार्यालय में अस्थाई लाइब्रेरी खोली
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से बाहर शिफ्ट करने का विरोध जारी, युवा फर्श पर बैठकर कर रहे है सीईटी की तैयारी
Fatehabad News
जिला पुस्तकालय को शहर से दूर शिफ्ट करने का विरोध, पपीहा टूरिस्ट कॉपलैक्स के भवन में जगह देने की मांग
Fatehabad News
फतेहाबाद के जितेंद्र गोस्वामी का जलवा छाया अब हैदराबाद में भी, 8 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम हैक अकाउंट किया रिकवर
Fatehabad News
प्रवीन जोड़ा ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की
Fatehabad News
Aa
Aa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Tohana News > अब एप पर फेस स्कैन से लगेगी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी, नहीं हो सकेगी धांधली : कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली
Tohana News

अब एप पर फेस स्कैन से लगेगी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी, नहीं हो सकेगी धांधली : कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली

Street Mail
Last updated: 2023/10/19 at 10:59 AM
Street Mail 2 years ago
Share
SHARE
टोहाना। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि अब मनरेगा मजदूरों की हाजिरी में धांधली नहीं हो सकेगी। मजदूरों की बोगस हाजिरी को रोकने के लिए एमएमएमएस एप द्वारा कार्यस्थल पर मौजूद मजदूर के चेहरे से हाजिरी लगाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बताया कि मनरेगा को पारदर्शी बनाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस नई योजना पर कार्य शुरू कर दिया है तथा इसका ट्रायल देश में सबसे पहले टोहाना विधानसभा के गांवों से शुरू किया गया है। यहां बता दें कि इस बारे में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने ही केंद्र सरकार को सुझाव दिया था जिस पर टोहाना से ट्रायल शुरू किया गया है। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बताया कि इस योजना में काम करने वाले मजदूरों की हाजिरी अब उनके चेहरे को स्कैन करके लगाई जाएगी। टोहाना खंड के गांव ललौदा, डांगरा में इस योजना का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इसके लिए मंत्रालय की एक टीम नई दिल्ली से टोहाना पहुंची हुई है। वीरवार को साइट पर मजदूरों के फेस स्कैन को लेकर ट्रायल किया गया। एक विशेष मनरेगा मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एमएमएमएस) एप बनाकर टेस्टिंग हो रही है। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बताया कि इससे पहले मनरेगा मजदूरों की कागजी हाजिरी लगती थी, जिसमें गड़बड़ी की गुंजाइश रहती थी इसलिए इसे रोकने के लिए फिर बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू की गई थी, लेकिन इसमें भी कुछ गड़बड़ी की संभावना के चलते अब फेस स्कैन प्रणाली शुरू करने का ट्रायल शुरू किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके लिए स्पेशल एप मनरेगा मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम नाम से एप बनाई गई। बोगस हाजिरी रोकने के लिए यह एप बनी है, जिस पर अटेंडेंस लगेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में यदि मजदूरों के चेहरे में कोई बड़ा बदलाव आता है तो उसको भी बाद में अपडेट किया जा सकेगा।
Street Mail October 19, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article इस बार हुड्डा सेक्टर 10 में होगा 60 फुट के रावण का दहन
Next Article दिवाली का त्यौहार आ गया किर्प्या नगर परिषद् फवारा चौक का फवारा ठीक करवाए
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited

Removed from reading list

Undo