By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: पूंजीपतियों के सामने आम आदमी पार्टी ने किसान के बेटे को मैदान में उतारा, जनता दें समर्थन : हरपाल सिंह चीमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > पूंजीपतियों के सामने आम आदमी पार्टी ने किसान के बेटे को मैदान में उतारा, जनता दें समर्थन : हरपाल सिंह चीमा
Fatehabad NewsUncategorized

पूंजीपतियों के सामने आम आदमी पार्टी ने किसान के बेटे को मैदान में उतारा, जनता दें समर्थन : हरपाल सिंह चीमा

पंजाब के वित्तमंत्री के रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने शहर में आम आदमी पार्टी की जीत पर लगाई मुहर

Street Mail
Last updated: October 3, 2024 10:35 am
Street Mail
10 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस बार हरियाणा की जनता पंजाब और दिल्ली की तरह बड़े राजनीतिक बदलाव का मन बना चुकी है। हरियाणा में बनने वाली अगली सरकार में आम आदमी पार्टी प्रमुख भूमिका निभाएगी और जनता से किए सभी वायदों को पूरा किया जाएगा। फतेहाबाद में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कमल बिसला के समर्थन में रोड शो निकालने से पूर्व हरपाल सिंह चीमा शहरवासियों को संबोधित कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने यहां से पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता पर मोहर लगाने का काम किया। रोड शो के दौरान आप नेताओं का जगह-जगह लोगों ने फूलों की बरसात के साथ भव्य स्वागत किया। आम आदमी पार्टी के रोड शो में उमड़ी लोगों की भीड़ ने शहरवासियों के चुनावी मूड को पूरी तरह साफ करके रख दिया। लोगों ने कहा कि वह झूठ और लूट की राजनीति करने वाली पार्टियों से दु:खी आ चुके है और उनके सामने एकमात्र आम आदमी पार्टी ही विकल्प है। पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा के लोग भी कांग्रेस और भाजपा जैसी पार्टियों से छुटकारा पाने का मन बना चुके हैं। हरियाणा के लोग भी फ्री बिजली, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनावों से पहले ही भाजपा अपनी हार मान चुकी थी। जनता की आवाज को दबाने के लिए उसने अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया। भाजपा को पता था कि अगर अरविंद केजरीवाल हरियाणावासियों के बीच में पहुंचे तो एक-आध सीट जो भाजपा जितने वाली है, उस पर भी भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता की आवाज को दबाने का किया है। जनता लोकसभा चुनावों में ऐसी तानाशाही सरकार को सबक सिखा चुकी है और हरियाणा विधानसभा के चुनावों में भाजपा को पूरी तरह सफाया कर लोकतंत्र बहाली का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दूसरी पार्टियों ने जहां पूंजीपतियों को टिकट दी है वहीं आम आदमी पार्टी ने एक किसान के बेटे को चुनाव मैदान में उतारकर साबित कर दिया है कि पार्टी के लिए किसान सबसे पहले हैं। उन्होंने शहरवासियों से कमल बिसला के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि 5 अक्टूबर को झाडू के सामने वाला बटन दबाकर यहां से धन-बल के सहारे चुनाव लड़ रहे धन्ना सेठों को सबक सिखने का काम करें

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने सामाजिक संस्थाओं को किया संबोधित, भाजपा को वोट देने की अपील
Next Article विधानसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए फतेहाबाद पुलिस ने किये पुख्ता प्रबंध:- पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited