By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: सब्जी मंडी में बलवान दौलतपुरिया ने डोर टू डोर जाकर की वोटों की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Uncategorized > सब्जी मंडी में बलवान दौलतपुरिया ने डोर टू डोर जाकर की वोटों की अपील
Uncategorized

सब्जी मंडी में बलवान दौलतपुरिया ने डोर टू डोर जाकर की वोटों की अपील

जनता के प्रेम, स्नेह व आशीर्वाद से लबरेज हुए दौलतपुरिया

Street Mail
Last updated: September 30, 2024 10:35 am
Street Mail
10 months ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। कांग्रेस के प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया ने आज सुबह सवेरे ही अपने दलबल के साथ हिसार रोड स्थित अनाजमंडी में पहुंचे। यहां पहुंचने पर मंडी के व्यापारियों, किसानों, मजदूरों में उन्हें देखकर उत्साह उमड़ पड़ा। मंडी में सैंकड़ों लोगों ने फूल मालाओं के साथ बलवान सिंह दौलतपुरिया को भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बलवान सिंह दौलतपुरिया ने प्रत्येक दुकान पर डोर टू डोर जाकर व्यापारियों, किसानों व मजदूर भाईयों से वोटों की अपील की। इस अवसर पर व्यापारियों ने दुकानों पर गर्मजोशी के साथ बलवान सिंह दौलतपुरिया का स्वागत किया तथा विश्वास दिलाया कि उन्हें भारी मतों विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का काम करेंगे। इस अवसर सब्जी मंडी शैड के नीचे एक बड़ी जनसभा भी आयोजित हुई। जिसमें संैकड़ों की संख्या में उमड़ते जनसमूह ने बलवान सिंह के हौंसले बुलंद किए। इससे पूर्व मंडी वासियों ने बलवान सिंह दौलतपुरिया को लड्डूओं व फलों से तोलकर उनका अभिनंदन किया।
बलवान सिंह दौलतपुरिया ने मंडीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बार बार सब्जी एवं फल व्यापारियों के अनाप शनाप टैक्स लगाकर खूब परेशान किया। लॉकडाऊन के बाद से टैक्स प्रक्रिया में बार बार बदलाव करके परेशानियों में डाला गया। भाजपा सरकार की कूनितियों से व्यापारी वर्ग को बहुत नुक्सान हुआ है। आज भाजपा के कुशासन में व्यापारी सुरक्षित नहीं है, महंगाई और मंदी की मार के बीच लूट चोरी, छीना झपटी जैसी वारदातों से व्यापारी हमेशा भयभीत रहता है, यही हाल किसान व मजदूर भाईयों का भी है। भाजपा सरकार ने किस प्रकार किसानों पर बार बार अत्याचार करके देश को अपमानित किया, यह जगजाहिर है। मजदूरों को दो वक्त की रोटी तक भी आसानी से नहीं मिल पाती है। मजदूरों की मांगों पर तो भाजपा सरकार का कोई ध्यान ही नहीं जाता है। केवल कांग्रेस सरकार नहीं व्यापारियों, मजदूरों व किसानों के हित और हक के संघर्ष में उनके साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर व्यापारियों को राहत दी जाएगी। व्यापारी में समृद्धि के लिए नई नई कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी। किसानों को एमएसपी पर गारंटी जाएगी। मजदूरों की जायज मांग पूरी की जाएगी। बलवान दौलतपुरिया ने मंडीवासियों को विश्वास दिलाया कि फतेहाबाद में उनकी जीत के बाद मंडी के हालातों में सुधार किया जाएगा। सब्जी मंडी का नवीनीकरण करवाया जाएगा। मार्केट कमेटी की व्यवस्थाओं में सुधार होगा, ताकि व्यापारी, किसान, मजदूर और आमजन यहां राहत प्राप्त कर सके। इस अवसर पर अनेक व्यापारियों व किसानों ने बलवान सिंह दौलतपुरिया को अपना खुला समर्थन दिया

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article रतिया में जरनैल की आंधी में उड़े भाजपा के तंबू, गांवों में भाजपा का हो रहा जमकर विरोध : सुभाष खिलेरी
Next Article भूना और गोरखपुर के लोगों को कांग्रेस और भाजपा ने ठगा, वोट से बदला लेगी जनता : कमल बिसला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited